Advertisement Section
Header AD Image

उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां बचत भवन शिमला में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मेरी पाॅलिसी, मेरे हाथ का शुभारंभ किया

उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां बचत भवन शिमला में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मेरी पाॅलिसी, मेरे...

एसजेवीएन द्वारा पंजाब में 5000 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजनाओ का विकास प्रस्‍तावित

एसजेवीएन द्वारा पंजाब में 5000 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजनाओ का विकास प्रस्‍तावित नन्‍द लाल शर्मा, अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक,...

महिला कांग्रेस द्वारा जारी STREE टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी

हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस ने आज पार्टी कार्यालय राजीव भवन शिमला में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा जारी STREE टोल...

पुरानी पेंशन बहाली के लिए आज वीरवार को प्रदेश की चारों सीटों पर एनपीएस कर्मचारी महासंघ ने प्रदर्शन किया

पुरानी पेंशन बहाली के लिए आज वीरवार को प्रदेश की चारों सीटों पर एनपीएस कर्मचारी महासंघ ने प्रदर्शन किया और...

मीडिया कर्मियों के लिए निःशुल्क ह्रदय रोग चिकित्सा शिविर शनिवार को

मीडिया कर्मियों के लिए निःशुल्क ह्रदय रोग चिकित्सा शिविर शनिवार को शिमला, 01 सितम्बर। प्रेस क्लब ऑफ शिमला और आईजीएमसी...

यशवंत छाजटा ने शहरी सीट से टिकट को किया आवेदन
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव यशवंत छाजटा शिमला शहरी सीट से टिकट के लिए आवेदन किया है। लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े छाजटा होलिलोज के करीबियों में शामिल है। जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण के लंबे समय तक अध्यक्ष रहे। हाल ही में उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी का राज्य महासचिव बनाया गया है। पूर्व वीरभद्र सरकार में वह हिमुडा के उपाध्यक्ष रहे। शांत स्वभाव के छाजटा की जनता के बीच मजबूत पकड़ है। पहाड़ी वोट के अलावा कारोबारियों और अन्य वर्गों से भी उनकी अच्छी पकड़ है। पिछले काफी समय से वह संगठन के लिए काम कर रहे हैं। आवेदन करने के बाद मीडिया से बातचीत में छाजटा ने कहा कि उन्होंने आवेदन किया है। हाई कमान यदि उन्हें टिकट देता है तो वह चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि बहुत सारे कार्यकता है।जिन्होंने शिमला शहरी सीट से आवेदन किया है। कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि आवेदन सभी कर सकते हैं जिसे टिकट मिलेगा सब उसके लिए काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि शिमला शहर की जनता भाजपा सरकार से तंग है। कोई भी वर्ग इनसे खुश नहीं है। कर्मचारी, किसान, बागवान, महिला किसी को भी कुछ नहीं किया। कोरोना काल में लोग सरकार की नीतियों से तंग हुए। लोगों को बरसात में भी पानी नहीं मिल रहा। जहां सरकार स्मार्ट सिटी की बात करतीं हैं हालात यह है कि सप्ताह बाद लोगों को पानी नहीं मिल रहा है।।

हिमाचल का संकल्प, कांग्रेस ही विकल्प,घोषणा पत्र लाने से पहले 10 गारंटी लेकर आपके पास

कांग्रेस ने हिमाचल में एक नई परंपरा शुरु करने का निर्णय लिया है और हम अपना घोषणा पत्र लाने से...

Close