Advertisement Section
Header AD Image

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने

Spread the love

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि भाजपा तीन विधानसभा उप चुनावों में अपनी हार को देखते हुए कांग्रेस सरकार पर ऊलजलूल आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र में पूरा विश्वास रखते हुए इसकी मर्यादाओं का पालन करती है।  प्रतिभा सिंह ने आज यहां एक बयान में  कहा कि प्रदेश में भाजपा मुद्दों पर कोई बात नही करती। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में विधानसभा उप चुनाव क्यों हुए इस बारे उन्हें लोगों को सच्ची जानकारी देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि क्या बजह थी कि प्रदेश में भाजपा द्वारा पूर्ण बहुमत वाली कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post
Next post हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाएंगे …..मुख्यमंत्री
Close