भाजपा का लोटस ऑपरेशन फेल….. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह

Spread the love

शिमला। लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में मैदान में उतरते से पहले हिमाचल कांग्रेस एकजुटता दिखाई है आपसी मतभेद को भुलाकर चुनाव मैदान में बीजेपी को शिकस्त देने का ऐलान किया है।  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शिमला में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी  पर निशाना साधा है। सीएम सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बीजेपी का मिशन लोटस फेल हो गया है और लोकसभा व विधान सभा के उपचुनाव के बाद प्रदेश में कांग्रेस सरकार और मजबूत होगी। सीएम सुखविंदर सिंह ने कहा कि जनता बिकाऊ लोगों को चुनाव में सबक सिखाएगी। बीजेपी ने लोकतंत्र का अपमान कर चोर दरवाजे से सरकार हथियाने की कोशिश की जिसमें उसे सफलता नहीं मिली। देवभूमि के लोग इसे स्वीकार नहीं करते हैं। बीजेपी ने केवल रोड़े अटकाने का काम किया सीएम सुक्खू अपने 15 महीने के कार्यकाल की उपलब्धियों को को गिनाते हुए कहा कि हिमाचल की अर्थव्यवस्था को बीजेपी ने बिगाड़ा, जिसमें कांग्रेस सरकार ने सुधार किया। सरकार के सामने तीन बड़ी चुनौतियां 15 महीने में आई जिससे सरकार ने लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की। आर्थिक संकट, प्राकृतिक आपदा और बीजेपी द्वारा पैदा किया राजनीतिक संकट जिसका बखूबी सामना किया। बीजेपी ने केवल रोड़े अटकाने का काम किया और महिलाओं के 1500 रुपए भी रुकवाए। सरकार को गिराने का बीजेपी ने प्रयास किया और एक राज्यसभा सीट कांग्रेस से चुराई है। बिकाऊ नेता जन सेवक नहीं हो सकते। चार लोकसभा सीट साथ छ विधान सभा उपचुनाव भी कांग्रेस जीतेगी। 1 जून को जब परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आएंगे। कांग्रेस ने शिक्षित प्रत्याशी ने दिए हैं जो मुद्दो पर बात करेंगे, इस तानाशाही ताकत को हारने की शुरुआत हिमाचल से होगी। सरकार को अब कोई खतरा नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह का सिक्सर भाजपा धराशाई
Next post लोकसभा मंडी का चुनाव मुद्दों पर होगा….. विक्रमादित्य सिंह
Close