आज का राशिफल 20 सितम्बर 2023:- मिथुन, सिंह और कुंभ राशि वालों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जानें आज का राशिफल…..

Spread the love

बुधवार का दिन इन जातकों के लिए ला रहा खुशियां। कारोबार, करियर, सेहत का कैसा रहेगा हाल, इसे जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल

मेष राशि…..

आज  काम अटक सकते हैं। मन की उथल-पुथल को शान्त करने का प्रयास करें। परिजनों से सलाह विचार करने के बाद ही कोई निर्णय लें। पारिवारिक समस्याओं का असर काम पर पड़ने की सम्भावना बन रही है।

वृषभ राशि…..

पार्टनरों से आपको काफी लाभ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। दूसरों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। प्रशासन से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। परिवार और कारोबार में बैलेंस बनाकर रखें।

मिथुन राशि…..

आज आप नयापन महसूस करेंगे। कारोबार में विस्तार के लिये उधार लेना चाह रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। अपने लोगों के साथ रिश्ते अच्छे रखें।

कर्क राशि……

करियर में बदलाव करने के लिये समय अच्छा नहीं है।दोस्तों से मदद लेने में संकोच न करें। बॉस का रूख आपके प्रति सकारात्मक रहेगा। दूसरों के लिये सदैव अच्छा सोचें। किसी के ख्यालों में आप डूबे रहेंगे।

सिंह राशि…..

विद्यार्थियों, शिक्षकों के प्रति सम्मान का भाव रखें। अपने सौन्दर्य और रहन-सहन में काफी ध्यान देंगे। ऑफिस में आपकी राय से लोग सहमत नहीं होंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता में वृद्धि होगी।

कन्या राशि…..

तरक्की के शानदार अवसर मिल सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को विजय मिल सकती है। पैतृक विवाद सुलझाये जा सकते हैं। विवाह को लेकर प्रस्ताव मिलेंगे। मन में नये व्यापार के विचार आएंगे।

तुला राशि…..

व्यर्थ चर्चा से बचें। आवेश में आकर कोई चूक न कर बैठें। नये काम की शुरुआत करने से पहले विशेषज्ञों से भी सलाह लेना चाहिए। आवश्यक कार्यों में विलम्ब न करें। धन संपत्ति में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि…..

पूर्व के विवाद दूर हो सकते हैं। अपनी लाइफ स्टाइल के साथ समझौता न करें। धैर्य रखें। सेहत संबंधी परेशानी दूर हो जाएगी।किसी काम से बाहर जा सकते हैं। तनाव कम होगा। किसी मित्र से मुलाकात होगी।

धनु राशि…..

आपको परेशानी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में असन्तोष रहेगा। मन में अचानक विचारों का प्रवाह आपको परेशान करेगा। दूर की यात्रा करने से आपको बचना चाहिये। विदेश में शिक्षा ले रहे लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है।

मकर राशि…..

कारोबार में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। अपने अभीष्ट लक्ष्यों को आसानी से पूरा कर लेंगे। कार्यशैली को नया रूप देने का प्रयास कर सकते हैं। दोस्तों के साथ बात करेंगे। सेहत को लेकर अच्छा महसूस करेंगे।

कुंभ राशि…..

आप प्रतिभा को निखारने का प्रयास करेंगे। परिवार में सुख शान्ति रहेगी। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत काफी अच्छा रहेगा। आपको अपने लक्ष्य को स्पष्ट करना चाहिए।

मीन राशि…..

आज दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आपके सुझावों से लोगों को काफी लाभ मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। बच्चों को अच्छी सीख दें। परिवार में आपको प्रशंसा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post लेबनान में सुंदरनगर की ऋचा शर्मा के सिर सजा Miss Tourism Universe 2023 प्रतियोगिता का खिताब..
Next post हिमाचल: नशे के आदी बेटे ने पैसे ना देने पर अपने ही पिता को पीट डाला…
Close