लेबनान में सुंदरनगर की ऋचा शर्मा के सिर सजा Miss Tourism Universe 2023 प्रतियोगिता का खिताब..

Spread the love

लेबनान की राजधानी बेरुत में करवाई “Miss Tourism Universe 2023” प्रतियोगिता का खिताब मंडी सुंदर नगर की ऋचा शर्मा के सिर पर सजा है। इस प्रतियोगिता में 27 देशों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में ऋचा शर्मा ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। वोटिंग के आधार पर ऋचा शर्मा को ये ख़िताब मिला है। 2 सितंबर से 15 सितंबर तक चली इस प्रतियोगिता में जीत दर्ज कर ऋचा ने जहाँ देश प्रदेश का नाम ऊँचा किया है तो वहीं ऋचा को आगे बढ़ने के लिए कंट्रैट भी मिले हैंऋचा ने भारतीय देवी का रूप बनाकर वहाँ के लोगों को भारतीय संस्कृति से रुबरु करवाया। जिसको सभी ने पसंद किया और वोटिंग के आधार पर ऋचा के सिर Miss Tourism Universe 2023 का खिताब सजा। इस प्रतियोगिता का प्रसारण MTV पर भी प्रसारित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मुख्यमंत्री ने चंचल नैय्यर के निधन पर शोक व्यक्त किया,….
Next post आज का राशिफल 20 सितम्बर 2023:- मिथुन, सिंह और कुंभ राशि वालों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जानें आज का राशिफल…..
Close