मुख्यमंत्री ने चंचल नैय्यर के निधन पर शोक व्यक्त किया,….

Spread the love

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां चम्बा विधानसभा क्षेत्र के विधायक नीरज नैय्यर की माता श्रीमती चंचल नैय्यर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनका आज प्रातः चंडीगढ़ में निधन हो गया। वह 81 वर्ष की थीं।
ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कहा कि वंचित वर्गों के कल्याण के लिए उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post जमीन में हिस्सा न मिलने से नाराज बेटे ने बुजुर्ग मां-बाप को कुल्हाड़ी से काट डाला……
Next post लेबनान में सुंदरनगर की ऋचा शर्मा के सिर सजा Miss Tourism Universe 2023 प्रतियोगिता का खिताब..
Close