हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा को मिलेगी मार्जिन रिकॉर्ड से जीत ,सुरेश कश्यप

Spread the love

भाजपा रिकॉर्ड मार्जिन से जीतेगी चारों लोक सभा सीटें, जनता में मोदी लहर : कश्यप कांग्रेस पार्टी बैकफुट पर शिमला, भाजपा सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने शिमला के लोअर बाजार में रोड शो एवं जन सम्पर्क अभियान में भाग लिया। शिमला मंडल द्वारा उनका डोल धमाकों के साथ स्वागत किया गया और जय श्री राम के नारों के साथ बाजार में रोड शो निकला गया।  सुरेश कश्यप दूसरी बार शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा के लोक सभा प्रत्याशी है।  भारतीय जनता पार्टी राज्यसभा सांसद सुरेश कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा स्वस्थ केंद्रीय नेतृत्व और साथ ही साथ प्रदेश के समस्त नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल और पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल, केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और पूरे प्रदेश और केंद्र का नेतृत्व का धन्यवाद करते हुआ कहा कि दूसरी बार मुझे इस संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है।  सांसद ने कहा कि फिर से इस संसदीय क्षेत्र के लोगों की सेवा करने का मौका दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post हिमाचल कांग्रेस सरकार और संगठन के बीच उपजा विवाद, बागी उम्मीदवारों का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि फिर बावल
Next post नौटंकी कर रहे राजेंद्र राणा और सुधीर शर्मा, सीपीएस सुंदर ठाकुर
Close