Advertisement Section
Header AD Image

कांग्रेस सरकार ने महिलाओं से किया धोखा हर्ष महाजन

Spread the love

कांग्रेस सरकार ने एक बार फिर महिलाओं को दिया धोखा : महाजन शिमला, भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन दिल्ली में भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिले। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के बारे में विस्तृत चर्चा भी की गई।  इस मौके पर हमाजन ने कहा की हिमाचल में होने जा रहे लोकसभा चुनाव में इस बार प्रदेश के 17 विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों की जीत की चाबी महिलाओं के हाथ में रहेगी और वर्तमान कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की महिलाओं को ही धोखा दे दिया, जिस प्रकार से कांग्रेस नेताओं ने प्रतिएक महिला को 1500 रु प्रतिमाह देने का वादा किया था वह अभी तक पूरा तो हुआ है नहीं पर जिस प्रकार की नोटिफिकेशन इस सरकार ने निकाली है उसे स्पष्ट दिखता है कि हिमाचल प्रदेश की 22 लाख महिलाओं को यह राशि प्राप्त नहीं होने वाली है। एक बार फिर हिमाचल प्रदेश में महिला शक्ति फार्म भरेगी और उसके उपरांत शायद उन्हें एक आधी किस्त मिले उसके बाद कुछ नहीं मिलेगा। यह घोषणा केवल चुनावी स्टंट है।  उन्होंने कहा की संसदीय क्षेत्र हमीरपुर के आठ, मंडी के छह, कांगड़ा के दो और शिमला संसदीय क्षेत्र के एक विधानसभा क्षेत्र में पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। प्रदेश के 11 ऐसे विधानसभा क्षेत्र ऐसे भी हैं, जहां पुरुष मतदाताओं की संख्या महिलाओं से मात्र 50 से 500 तक ही अधिक है। चारों संसदीय क्षेत्रों में 17-17 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के कुल मतदाताओं की बात करें तो राज्य में इनकी संख्या 5568171 है। इनमें महिला मतदाताओं की संख्या 2755160 है और पुरुष मतदाता 2812976 हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह बौखलाहट में है ,जयराम ठाकुर
Next post आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रही कांग्रेस ,नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर
Close