विधायक केवल सिंह पठानिया, विनोद सुल्तानपुरी एवं अजय सोलंकी द्वारा दिनांक 02 सितम्बर, 2023 को शिमला से जारी संयुक्त प्रेस वक्तव्य…

Spread the love

विधायक केवल सिंह पठानिया, विनोद सुल्तानपुरी एवं अजय सोलंकी ने आज यहां जारी एक संयुक्त प्रेस वक्तव्य में कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश इस वर्ष की भारी बरसात से उत्पन्न आपदा से एकजुट होकर उबर रहा है। प्रभावित परिवारों की मदद से लेकर आधारभूत संरचना की बहाली के लिए प्रदेश सरकार युद्धस्तर पर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री के समर्पित प्रयासों की प्रदेश व राज्य के बाहर समय-समय पर सराहना हुई है।
केवल सिंह पठानिया, विनोद सुल्तानपुरी एवं अजय सोलंकी ने कहा कि जनहित से जुड़े निर्णयों एवं सेवा भाव के लिए मुख्यमंत्री राष्ट्र स्तर पर खासे लोकप्रिय हो रहे हैं। इसकी एक बानगी एक निजी चैनल पर प्रसारित ज्ञानवर्द्धक कार्यक्रम में हाल ही में देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के मंच पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने से संबंधित प्रश्न एक प्रतिभागी से पूछा गया। इस मंच पर मुख्यमंत्री के नाम की चर्चा उनकी लोकप्रियता को दर्शाती है।
तीनों विधायकों ने कहा कि जुलाई माह के आरम्भ में हुई मूसलाधार बारिश से बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण फंसे 75000 लोगों को सुरक्षित निकालने के अभियान में मुख्यमंत्री ने आगे बढ़कर नेतृत्व किया। इसके अतिरिक्त आपदा प्रभावित क्षेत्रों में निरंतर उपस्थित रहते हुए उन्होंने पीड़ित परिवारों को संबल प्रदान करने के साथ ही राहत एवं पुनर्वास कार्यों में जुटे स्थानीय प्रशासन का उत्साहवर्द्धन भी किया। अगस्त माह की भीषण त्रासदी के उपरांत मुख्यमंत्री प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे और ज़मीनी स्तर पर राहत कार्यों का स्वयं जायज़ा लिया।
विधायकगणों ने कहा कि बहाली कार्यों में प्रदेश सरकार की तत्परता, प्रतिबद्धता एवं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के संवेदनशील नेतृत्व की राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना की गई है। विश्व बैंक एवं नीति आयोग जैसी संस्थाओं ने हिमाचल को इस त्रासदी से उबारने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए कदमों एवं मुख्यमंत्री के आगे बढ़कर नेतृत्व करने की मुक्त कंठ से सराहना की है।
तीनों विधायकों ने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार व्यवस्था परिवर्तन की भावना से कार्य कर रही है। अगले चार वर्षों में प्रदेश को आर्थिक संकट से उबारने और एक दशक में देश के समृद्ध राज्यों में शुमार करने के मुख्यमंत्री के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार और प्रत्येक हिमाचलवासी अपना योगदान देने के लिए कृतसंकल्प है। इस आपदा की घड़ी में भी मुख्यमंत्री की अपील पर समस्त प्रदेशवासी व देश के विभिन्न क्षेत्रों से आपदा प्रभावितों की मदद के लिए उदारतापूर्वक सहयोग प्राप्त हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post शर्मनाक हादसा : 85 वर्षीय महिला से रेप के बाद ब्लेड से काटे होंठ और शरीर के अन्य हिस्से….
Next post मुख्यमंत्री ने हवाई सेवा सुदृढ़ करने के लिए अधोसंरचना विकास पर बल दिया…
Close