Today Horoscope 12 August 2023 / आज का राशिफल 12 अगस्त 2023:- आज इन राशियों को आर्थिक क्षेत्र में मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़िए दैनिक राशिफल…….

Spread the love

आज शनिवार के दिन चंद्रमा मिथुन राशि में होंगे जबकि आज मृगशिरा नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा। ऐसे में आज कमला एकादशी के अवसर पर बनने वाले हर्ष योग से मिथुन राशि के जातकों को हर्ष और आनंद की प्राप्ति होगी। मिथुन के अलावा आज कर्क राशि के जातकों को भी आज लाभ और उन्नति का मौका मिलेगा।

मेष-

 घरेलू गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। व्यक्तिगत संवाद पर जोर बना रहेगा। कार्य कारोबार में अवसर बढ़ेंगे। महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान देंगे। अपनों का साथ विश्वास मनोबल बढ़ाएगा। घर परिवार में आनंद रहेगा। धनधान्य विषयों के प्रति रुचि बढ़ेगी।अनुकूलता बनी रहेगी। सुखद वातावरण का लाभ उठाएंगे। समय संवार पर बना रहेगा। मूल्यवान भेंट मिल सकती है। संग्रह संरक्षण में रुचि रहेगी।

वृषभ-

 सुख- समृद्धिकारक समय है। रचनात्मक विषयों में रुचि दिखाएंगे। अपनों को समय देंगे। व्यक्तिगत उपलब्धियां बल पाएंगी। पैतृक व्यवसाय में सफलता मिलेगी लाभ प्रतिशत ऊंचा रहेगा। वादा वचन निभाएंगे। शुभकार्यों की रूपरेखा बनेगी। सभी का मान सम्मान रखेंगे। संवेदनशीलता से काम लेंगे। आर्थिक कोशिशों में आगे बढ़ाएंगे। आपका व्यवहार प्रभावित करेगा।

मिथुन- 

किसी पेशेवर कार्यों में सक्रिय रहेंगे। रिश्तों में पहल से सभी प्रभावित होंगे। सभी क्षेत्रों में संतुलित प्रदर्शन करेंगे। निजी संबंध बल पाएंगे। कामकाज में सजग रहेंगे।खर्च निवेश पर नियंत्रण रखें। न्यायिक मामलों में धैर्य दिखाएंगे। दूर देश की यात्रा संभव है। सेहत के प्रति सजग रहेंगे। पद प्रतिष्ठा पूर्ववत् रहेगी। नियम पालन में सहजता बढ़ाएं। लेन देन में स्पष्टता रखेंगे। विदेश के कार्य बनेंगे। जिद से बचेंगे।

कर्क-  

साहस पराक्रम से काम लेंगे। आर्थिक गतिविधियों में आत्मविश्वास रखेंगे। तेजी से आगे बढ़ेंगे। लाभ का प्रतिशत अपेक्षा से अच्छा रहेगा। उद्योग वाणिज्य के विषय पक्ष में बने रहेंगे न्यायिक मामले पक्ष में बनेंगे। स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का भाव रखेंगे। मित्रों का सहयोग रहेगा। करियर में तेजी बनाए रखेंगे। आधुनिकता पर ध्यान देंगे। नवीन स्त्रोतों से आय बढ़ेगी। तनाव कम होगा।

सिंह- 

जीवनसाथी से सामंजस्य बढ़ेगा। प्रशासन के विषयों को गति आएगी। कारोबारी वार्ता में प्रभावशाली रहेंगे। प्रबंधन के प्रयास बेहतर बनाएंगे। पैतृक मामले पक्ष बनाए रखेंगे। विविध कार्यों को गति देंगे। आर्थिक सौदेबाजी में सफल होंगे। क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन करेंगे कार्य विस्तार की रूपरेखा बनाएंगे। व्यवसाय में सकारात्मक प्रदर्शन रहेगा। योजनाओं में तेजी रहेगी। व्यवस्था पर जोर रखेंगे। मासिक खर्च पर ध्यान देंगे।

कन्या-  

कार्यों को गति मिलेगी। जीत का मनोभाव रखेंगे। कार्य कारोबार में लाभ बढ़ेगा। कारोबारी समझौतों में सक्रियता आएगी।  योजनाओं को संवारेंगे। आस्था और विश्वास बढ़ाएंगे। विभिन्न मामले पक्ष में रहेंगे। बड़ों का समर्थन पाएंगे। अनेक क्षेत्रों में बेहतर करेंगे। उच्च शि़क्षा में अच्छा करेंगे। धार्मिक व मनोरंजक गतिविधियां बढ़ेंगी। मेलजोल बढ़ाने पर जोर देंगे।

तुला- 

सेहत से समझौता न करें। भावनात्मक दबाव से बचें। वाणी व्यवहार में सहज-सजग रहें। खानपान में सुधार बनाए रखे। आवश्यक कार्यों को योजनानुसार आगे बढ़ाएं।ऊंची सोच रखें। सहज गति से आगे बढ़ते रहेंगे। नीति नियमों पर भरोसा रखेंगे। धैर्यपूर्वक रिश्ते निभाएंगे। व्यवस्था और अनुशासन पर जोर रखेंगे। जिम्मेदारियों को निभाएंगे। करियर  को लेकर  प्रयास होगा।

वृश्चिक- 

वैवाहिक जीवन में सुख बना रहेगा।साझीदारी बढ़ाने का प्रयास बना रहेगा।सामूहिक कार्यों को प्रभावपूर्ण ढंग से आगे बढ़ाएंगे। सभी का आदर सम्मान रखेंगे।जिम्मेदारों से समय लेकर भेंट को जाएंगे। परिवार में शुभता का संचार रहेगा। व्यवस्था बेहतर बनाएंगे। लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएंगे। उद्योग कारोबार में प्रभावी रहेंगे। करीबियों का साथ सहयोग पाएंगे। मित्र मददगार होंगे। कारोबारी संतुलन बढ़ाएंगे।

धनु- 

परिश्रम से अपनी स्थिति को बेहतर बनाए रखने का प्रयास रहेगा। श्रम के अनुरूप प्रतिफल प्राप्त होगा। कामकाजी परिणाम बेहतर बनाए रखेंगे। यात्रा सफल होंगी। सहकर्मियों में सामंजस्य बढ़ेगा। सेवा व्यवसाय में अधिक प्रभावी रहेंगे। वाणिज्यिक संबंधों में बेहतर रहेंगे कार्यक्षेत्र में जगह बनाए रखेंगे। विपक्षियों पर अंकुश बढ़ाएं।आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा।लेनदेन पर फोकस बढ़ाएं।उधार से बचें।

मकर- 

हर्ष आनंद से समय बीतेगा। लाभ और प्रभाव बना रहेगा।सभी से जुड़ाव बनाए रखेंगे। कार्य कारोबार को बढ़ावा मिलेगा।विभिन्न मोर्चों पर तेजी बनाए रहेंगे। प्रमुख कार्य गति लेंगे। प्रियजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। भेंट मुलाकात में आगे रहेंगे। तैयारी से आगे बढ़ेंगे। कला कौशल संवारेंगे। मौकों को भुनाएंगे। संकोच दूर होगा।

कुंभ – 

पारिवारिक जीवन पर फोकस रखेंगे। कामकाज में सहजता सफलता बढ़ाएंगे। भौतिक विषयों पर ध्यान देंगे। प्रबंधन बल पाएगा। विविध परिस्थितियां मिश्रित रहेंगी।लंबित कार्यों में धैर्य रखें। जल्दबाजी न दिखाएं। संबंधों में सजगता रखें। अहंकार व जिद से बचें। भावनात्मक मामलों में धैर्य बढ़ाएं। करियर व्यवसाय में पेशेवरता रखें। सबके हित की सोच बनाएं। संतान की उपलब्धि पर गर्व होगा।

मीन-

 साहस पराक्रम के साथ यात्रा संभव है। जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। चर्चा संवाद बनाए रखेंगे। सहकारी प्रयासों से जुड़ेंगे। परिचय का लाभ मिलेगा रिश्तेदारों से करीबी बनाए रखेंगे। नए लोगों से सहज रहेंगे। लक्ष्य पर पाने का प्रयास रखें। शुभ सूचना मिल सकती है। संवेदनशील बने रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मासूम बच्चे सहित तीन का शव मिलते ही ‘सिहर उठी’ दून घाटी, दादी के सीने से लिपटा मिला पोता …..
Next post चंबा के तीसा में कांगड़ा के पांच पुलिस जवान ‘शहीद’…..
Close