मासूम बच्चे सहित तीन का शव मिलते ही ‘सिहर उठी’ दून घाटी, दादी के सीने से लिपटा मिला पोता …..

Spread the love

नाहन: सिरमौरी ताल की भयंकर त्रासदी के जख्म ताजा हैं। प्रशासन की भरसक कोशिश के बाद शुक्रवार शाम 10 साल के नितेश, 31 वर्षीय रजनी देवी व 55 वर्षीय जीतो देवी के शवों को मलबे से बरामद कर लिया गया है। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मौके पर मौजूद हरेक व्यक्ति की आंखें नम थी।10 साल के बेटे का शव मां के करीब ही था। तीनों शव आसपास ही बरामद किए गए। दिल पसीज देने वाली आपदा से समूची दून घाटी में शोक की लहर है। आपदा के तीसरे दिन भी हर किसी की आंख नम है।

शुक्रवार दोपहर पांवटा साहिब के मोक्षधाम में 8 वर्षीय दीपिका को पथराई आंखों से पिता विनोद कुमार ने मुखाग्नि दी तो 62 वर्षीय कुलदीप सिंह को बड़े बेटे अमर सिंह ने मुखाग्नि दी। मोक्षधाम में हर कोई कुदरत के इस फैसले पर स्तब्ध था।

आपको बता दें कि बुधवार रात बादल फटने की घटना ने सिरमौरी ताल गांव में भयंकर तबाही मचाई। ताजा जानकारी के मुताबिक 70 बीघा भूमि दलदली हो गई हैं और फसलें तबाह हो गई हैं।उपायुक्त सुमित खिमटा का कहना था कि मलबे में दबे पांचों शव बरामद कर लिए गए हैं। उपायुक्त ने कहा कि मृतकों के आश्रितों को प्रशासन द्वारा डेढ़ लाख की राशि फौरी राहत के तौर पर जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि चारों तरफ तबाही का मंजर नजर आ रहा है। पांवटा साहिब के एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा के नेतृत्व में पुनर्वास का कार्य जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post बागवानी मंत्री ने आपदा राहत कोष के लिए 2.51 लाख रुपये का चेक भेंट किया……
Next post Today Horoscope 12 August 2023 / आज का राशिफल 12 अगस्त 2023:- आज इन राशियों को आर्थिक क्षेत्र में मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़िए दैनिक राशिफल…….
Close