पांवटा साहिब के सिरमौरीताल में बादल फटा, एक ही परिवार के 5 लोग लापता….

Spread the love

सिरमौर….के पांवटा साहिब उपमंडल में बादल फटने की घटना में तबाही के मंजर सामने आने लगे है। सुबह होते ही प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल दो मासूम बच्चों सहित पांच के लापता होने को लेकर कोई सुराग नहीं मिला है। तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। जानकारी के मुताबिक प्रशासन ने रात को एनडीआरएफ को सूचित कर दिया था। वीरवार सुबह टीम मौके पर तो पहुंच गई लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं किया जा सका था। सुबह तक भी पोंटा साहिब मार्ग बहाल नहीं हो पाया था। रात को ही आधा दर्जन से अधिक जेसीबी मशीनों को हाईवे की बहाली के लिए तैनात कर दिया गया था, लेकिन हाईवे बहाल नहीं हो पाया

समूचे इलाके में रात भर भाग्यशाली रहे करीब 170 की आबादी को रातों-रात ही सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया।  यह भी साफ हो गया है कि बादल फटने के बाद मलबे के साथ आई जल प्रलय में कुलदीप कुमार का घर दब गया, इसमें दो बच्चों सहित पांच लोग मौजूद थे। सुबह की जानकारी के मुताबिक 50 से 70 बीघा भूमि में पानी के तेज बहाव ने तबाही मचाई है। इसमें ग्रामीणों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।

अंतिम जानकारी के मुताबिक स्थानीय युवाओं व पुलिस के जवानों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। फिलहाल अभियान में कोई सफलता हासिल नहीं हुई। यह भी माना जा रहा है कि अगले चंद घंटों में जानी व माली नुकसान का आकलन कर लिया जाएगा। पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने कहा कि बीती रात ही करीब 170 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया था।  

ये है लापता 

कुलदीप सिंह (62) पुत्र स्व. संत राम निवासी ग्राम सिरमौरी ताल पांवटा साहिब, जीतो देवी (55) पत्नी कुलदीप सिंह , रजनी देवी (31) पत्नी विनोद कुमार, नितेश (10) पुत्र विनोद कुमार, दीपिका (8) पुत्री विनोद कुमार । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post हिमाचल में जिला मंडी के किसानो ने बेचे 200 करोड़ के टमाटर…..
Next post शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला से मारपीट, पीड़िता ने पुलिस कर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप फूट-फूट कर रोते सुनाया दुखड़ा………..
Close