Advertisement Section
Header AD Image

भाई दूज पर तिलक लगाने का मुहूर्त

Spread the love

  भाई दूज का त्योहार गोवर्धन पूजा के अगले दिन मनाया जाता है। भाई दूज का पर्व कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस साल भाई दूज का त्योहार 26 अक्टूबर को मनाया जा रहा है और इसी पर्व के साथ पंच दिवसीय दीपोत्सव का समापन भी हो जाता है। यह भी पढ़ें:दिवाली पर ऐसे करेंगे मां लक्ष्मी की पूजा तो बरसेगा धन रक्षाबंधन की तरह ही यह त्योहार भी भाई-बहन के लिए बेहद खास होता है। ये दिन भाई बहन के लिए स्पेशल होता है क्योंकि इस दिन बहनें अपने भाइयों को अपने घर भोजन के लिए बुलाती हैं और उन्हें प्यार से खाना खिलाती हैं। भाई दूज पर बहनें भाईयों के माथे पर तिलक लगाती हैं। उन्हें मिठाई और सूखा नारियल देकर उनकी सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना करती हैं। इस दिन यमुना में डुबकी लगाने की भी परंपरा है। इस दिन यमुना में स्नान करने का बड़ा ही महत्व बताया गया है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर कैसे इस पर्व को मनाने की परंपरा शुरू हुई और भाई दूज पर तिलक करने का शुभ मुहूर्त के बारे में। दूज पर तिलक करने का शुभ मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 12 मिनट से दोपहर 03 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। अवधि – 02 घंटे 14 मिनट द्वितीया तिथि प्रारम्भ – अक्टूबर 26, 2022 को 02:42 पी एम बजे। द्वितीया तिथि समाप्त – अक्टूबर 27, 2022 को 12:45 पी एम बजे। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सूर्यदेव और उनकी पत्नी छाया की दो संताने थी। यमराज और यमुना। भाई और बहन दोनों में बड़ा ही स्नेह था। बहन यमुना हमेशा चाहती थी भाई यमराज उनके घर आकर भोजन ग्रहण किया करें लेकिन हमेशा काम में व्यस्त रहने वाले यमराज बहन की विनती को टाल देते थे। एक बार बहन यमुना ने कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि पर अपने घर के दरवाजे पर भाई यमराज को देखकर अत्यंत प्रसन्न हुई। बहन यमुना ने बहुत ही प्रसन्न मन से भाई यमराज को भोजन करवाया। बहन के स्नेह और प्यार को देखकर भाई यमदेव ने वर मांगने को कहा। तब बहन ने वरदान के रूप में यमराज से यह वचन मांगते हुए कहा कि आप हर वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर भोजन करने आएं। साथ ही इस तिथि पर जो बहने अपने भाई को टीका लगाकर उन्हें भोजन खिलाएं उनमें आपका भय न हो। तब यमदेव ने बहन यमुना को यह वरदान देते हुआ कहा कि आगे से ऐसा ही होगा। तब से यही परंपरा चली आ रही है कि हर वर्ष जो बहने अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर भोजन कराएंगी उसे और उसके भाई को कभी भी यमदेव का भय नहीं सताएगा। भाई दूज के दिन बहनों को अपने भाइयों के सुखी जीवन के लिए उपाय जरूर करने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने दी भाई दूज की बधाई
Next post 73 से 80 साल तक के नेता अजमा रहे किस्मत
Close