
इंदौर की बेटी चेतना जोशी बनी Mrs India 2023 ….
आख़िरकार वह समय आ ही गया और देश की मिसेज इंडिया इंक सीज़न 4 की विजेता के नाम की घोषणा हो गई। इस बार यह प्रतिष्ठित खिताब इंदौर की 29 वर्षीय बेटी चेतना जोशी तिवारी ने मिसेज इंडिया 2023 का खिताब जीतकर शहर का नाम रोशन कर दिया। इसके साथ ही चेतना जोशी देश की सबसे खूबसूरत विवाहित महिला बन गई हैं। श्रीलंका की राजधानी काेलंबो में हुई प्रतियोगिता में विश्वभर से 75 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आकर चेतना ने मिसेज इंडिया 2023 का ताज अपने सर पर सजाया।