Advertisement Section
Header AD Image

राहुल गांधी के हिमाचल दौरे पर संशय

Spread the love

शिमला। भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करने पर संशय बरकरार है। इसकी वजह है कि 7 सितंबर से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा करीब 120 दिन बाद हिमाचल के नजदीक पहुंचेंगी। तब तक प्रदेश में चुनाव प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। यात्रा छोड़कर प्रदेश में प्रचार के लिए राहुल का आना संभव नजर नहीं आ रहा है। प्रदेश के पार्टी नेताओं ने राहुल गांधी को प्रचार के लिए बुलाने के लिए हाईकमान को प्रस्ताव भेजा है। 10 अक्तूबर के बाद प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस के अन्य स्टार प्रचारकों के आने की संभावना है। 7 सितंबर से राहुल गांधी ने तमिलनाडु के कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है।150 दिन तक चलने वाली यात्रा के दौरान राहुल 3,750 किलोमीटर का पैदल सफर करेंगे। जम्मू-कश्मीर में पांच माह बाद यात्रा पूरी होगी। देश के 12 राज्यों से होकर यात्रा गुजरेगी। हिमाचल में नवंबर मध्य तक विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव के लिए करीब डेढ़ माह का समय बचा है। 45 से 50 दिन के दौरान भारत जोड़ो यात्रा उत्तर भारत के नजदीक भी नहीं पहुंचेंगी। ऐसे में राहुल के यात्रा को बीच में छोड़कर हिमाचल में प्रचार करने के लिए आने पर संशय बन गया है। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी को प्रचार के लिए बुलाने का प्रस्ताव भेजा गया है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने बताया कि 10 अक्तूबर के बाद हिमाचल में कांग्रेस के स्टार प्रचार प्रदेश के चुनाव अभियान में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post 15 अक्टूबर के बाद प्रत्याशियों की घोषणा ……मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
Next post कार दुर्घटना चार लोगों की मौके पर मौत
Close