कांगड़ा। सीएम जयराम ठाकुर ने किया 200 करोड़ से बने रोपवे का लोकार्पण धर्मशाला। 200 करोड़ से रोपवे को आज सीएम जयराम ठाकुर ने जनता को सौंप दिया। इससे नौ किलोमीटर का सफर अब पांच मिनट में होगा। लोगों और पर्यटकों को कोतवाली से मैकलोडगंज तक रोपवे से एक तरफ के 340 और अप-डाउन करने के लिए एक व्यक्ति को 500 रुपए चुकाने पड़ेंगे।एक ट्रॉली में बैठेंगे आठ लोगइटली की कंपनी का रोपवे एक ट्रॉली में आठ लोगों को धर्मशाला से मैकलोडगंज पहुंचाएगा। रोपवे में 18 ट्रॉलियां स्थापित की गई हैं। एक घंटे में करीब 800 लोग सफर का आनंद ले सकते हैं। यह रोपवे देश का पहला आधुनिक तकनीक और सुविधाओं से से लैस है। बिना गियर वाले इस रोपवे का सफर बेहद ही सुरक्षित है। इससे समय के साथ बिजली की भी बचत होगी। रोपवे में सफर करने वाले लोग हर तरफ से धर्मशाला शहर की खूबसूरती को निहार सकेंगे। बता दें कि धर्मशाला रोपवे का कार्य वर्ष 2017 में शुरू हुआ था और दिसंबर 2019 तक इसका कार्य पूरा होना प्रस्तावित था, मगर कोरोना महामारी और कई अन्य कारणों के चलते अब इसका कार्य करीब दो साल बाद पूरा हुआ। जिला पर्यटन अधिकारी पृथी पाल सिंह ने बताया विभाग और टाटा कंपनी की ओर से रोपवे के सफर का किराया तय किया गया है।पर्यटकों और लोगों को जाम से मिलेगी निजातलंबे जाम में फंसने की बजाय अब पर्यटक पांच मिनट में धर्मशाला से मैक्लोडगंज पहुंच जाएंगे। रोपवे की कुल लंबाई 1751.60 मीटर है, जोकि पहले 2355 मीटर प्रस्तावित थी। अब पर्यटकों को धर्मशाला से मैक्लोडगंज जाने के लिए 1.7 किलोमीटर के सफर की सुविधा मिल जाएगी। इस रोपवे में कुल 10 टावर हैं।