हिमाचल: रोहतांग, लाहुल सहित यहां हुई बर्फबारी; झमाझम बरसे मेघ- जाने कल कैसा रहेगा मौसम

शिमला। हिमाचल में मौसम ने करवट बदल ली है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। गुरुवार को मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी येलो अलर्ट के बीच रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर बुधवार रात और गुरुवार सुबह ताजा बर्फबारी हुई है। इसके अलावा मनाली में झमाझम बारिश रिकॉर्ड हुई। वहीं मंडी के सराज और गोहर में ओलावृष्टि से फलदार पौधों को नुकसान हुआ है। हालांकि येलो अलर्ट के बावजूद राजधानी शिमला में बादल नहीं बरसे। गुरुवार को शहर में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली रही।