Advertisement Section
Header AD Image

सोशल मीडिया पर जारी हुई कांग्रेस की फर्जी सूची

Spread the love

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की फर्जी सूची शुक्रवार को सोशल मीडिया में वायरल हो गई। इसके बाद पार्टी प्रदेश कार्यालय की ओर से स्पष्ट किया गया कि सोशल मीडिया में कांग्रेस प्रत्याशियों को लेकर जारी सूची फर्जी है।  हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की शुक्रवार को सोशल मीडिया पर फर्जी सूची ने खूब हड़कंप मचाया। फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और व्हाट्सअप पर यह सूची खूब दौड़ी। अपने-अपने नेताओं को टिकट मिलने की खुशी में समर्थकों ने बधाई की पोस्ट डालना भी शुरू कर दिया। फर्जी सूची पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की मुहर लगाई गई है। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक के हस्ताक्षर भी किए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस महासचिव संगठन रजनीश किमटा ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया में जारी प्रत्याशियों की सूची महज अटकलबाजी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने ऐसी कोई भी सूची अभी जारी नहीं की है और न ही किसी प्रत्याशी के बारे आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा की है। इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी
Next post हमारे लिए सेवा पखवाड़ा उनके लिए अध्क्षय पद का आखाड़ा:- सुधांशु त्रिवेदी
Close