मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह को जन्मदिन के मौके पर बधाई

Spread the love

मुख्यमंत्री को जन्मदिवस के अवसर पर बधाई देने के लिए उमड़ा सैलाब मंत्री, विधायक, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व लोग पहुँचे ओक ओवर शिमला।  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता व आम लोग बड़ी संख्या में उन्हें बधाई देने ओकओवर पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, मंत्रियों, विधायकों, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों सहित हज़ारों लोगों ने ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को जन्मदिवस की शुभकामनाएँ दी और उनकी दीर्घायु की कामना की। इस दौरान समर्थकों ने खूब नाटी डाली। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के छह बाग़ियों को भाजपा का टिकट मिलने से साबित हो जाता है कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने हॉर्स ट्रेडिंग की थी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी देवताओं की भूमि है और राज्य के इतिहास में पहली बार हॉर्स ट्रेडिंग हुई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोग इस तरह की खरीद-फरोख्त की परंपरा को स्वीकार नहीं करते हैं। बागी नेताओं ने कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ा और जनता ने उन्हें विजयी बनाया, लेकिन यह नेता बिक गए और उसी जनता का साथ इन लोगों ने धोखा किया है। उन्होंने कहा कि ये न्याय की लड़ाई है और एक जून को हिमाचल प्रदेश की जनता इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा कि संघर्ष उनके जीवन का हिस्सा रहा है और राजनीतिक चुनौतियों का उन्होंने हमेशा डटकर मुक़ाबला कर सफलता पाई है। लेकिन दुख इस बात है कि भाजपा ने धनबल से सत्ता को हथियाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि अप्रैल माह से वह स्वयं कांग्रेस पार्टी के प्रचार के लिए पूरे प्रदेश का दौरा करेंगे और तथ्यों को लोगों के बीच लेकर जाएँगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post
Next post हिमाचल कांग्रेस सरकार बौखलाहट में अपना मासिक संतुलन खो बैठी
Close