भाजपा का कोई भी षड्यंत्र नहीं होगा सफल….. संजय अवस्थी

Spread the love

शिमला,27 अप्रैल.प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने कहा है कि इस बार प्रदेश में धनबल की नही जनबल की जीत होगी। उन्होंने कहा है प्रदेश में जनमत कांग्रेस के साथ है और भाजपा का कोई भी षड्यंत्र अब सफल होने वाला नही। संजय अवस्थी ने आज यहां कहा कि कांग्रेस प्रदेश में पूरी तरह एकजुट है और भाजपा  इसमें अब कोई सेंधमारी नही कर सकती।  भाजपा प्रदेश में पूरी तरह बैकफुट पर आ गई है और उसके पास कोई भी मुद्दा नही है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार को एक षड्यंत्र के तहत भाजपा ने जिस प्रकार अस्थिर करने की कोशिश की है उसे अब इन चुनावों में करारी हार का मुंह देखना पड़ेगा।  अवस्थी ने कहा है कि भाजपा ने प्रदेश में छह उप चुनाव थोप कर लोगों की भावनाओं का अनादर किया है।  प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। प्रदेश की चारों लोकसभा व छह विधानसभा उप चुनावों में कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहरायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी
Next post चुनाव प्रबंधन की सभी सूचनाओं को समय पर मुख्यालय पहुंचा जाए
Close