मुख्यमंत्री भूल गए कांग्रेस सत्ता में है ……भाजपा अध्यक्ष बिंदल

Spread the love

शिमला, भारतीय जनता पार्टी को कोसते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू भूल गए हैं कि इस समय प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है न कि भाजपा की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने  कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार की बौखलाहट और उसकी परेशानी नजर आ रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता जगह-जगह जनसभाओं में बीजेपी को सुबह और शाम गाली देने में ही पुरा समय व्यतीत करते है। भाजपा ने अरोप लगाया है कि आज तक एक भी विकास का कार्य किए बगैर 16 माह में 20 हजार करोड रूपये का कर्जा ले लिया हैं, एक भी व्यक्ति को इन डेढ़ साल में रोजगार नहीं दिया गया, एक भी नया कार्य शुरू नहीं हुआ, कोई स्वास्थ्य संस्थान नहीं खोला, कोई शिक्षा संस्थान नहीं खोला। आज कांग्रेस के पास जनता के सामने बोलने के लिए कुछ नहीं हैं जिस कारण भाजपा को कोसकर सहानुभूति बटोरना चाहते है।  उन्होंने कहा कि ऐसी हास्यास्पद स्थ्ति प्रदेश में पहली बार बनी हैं कि रूलिंग पार्टी विपक्ष से विकास की उम्मीद लगाए बैठा हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post हिमाचल सरकार का विकास मंत्र सबको सम्मान सबको अधिकार…. मुख्यमंत्री
Next post मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी
Close