भाजपा ने हिमाचल में कि लोकतंत्र की हत्या… मुख्यमंत्री

Spread the love

जयराम ठाकुर सत्ता में रहते पांच साल सोए रहे और पेपर बिकते गए, भाजपा ने हिमाचल में कई लोकतंत्र की हत्या राजगढ़ (सिरमौर)। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को सिरमौर जिला के राजगढ़ में कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी के लिए पहली जनसभा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को बख्शना नहीं है। जनक्रांति के रूप में 1 जून को भाजपा के खिलाफ बटन दबाएं। चारों लोकसभा व छह विधानसभा की सीटें कांग्रेस की झोली में डालें ताकि भाजपा की खरीद फरोख्त की राजनीति के खिलाफ पूरे देश में कड़ा संदेश जाए। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को अब सत्ता की बहुत भूख सता रही है, मुख्यमंत्री रहते वह पांच साल सोए रहे और पेपर बिकते गए।  मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र को खत्म होने से जनता ही बचा सकती है। वोट से चुनी सरकार को नोटों के दम पर गिराने की साजिश रचने से बड़ी लोकतंत्र की हत्या और नहीं हो सकती। 75 साल में अगर लोकतंत्र जिंदा है तो कांग्रेस की नीतियों के कारण है। अगर आज एक चाय बेचने वाला व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री है तो यह कांग्रेस की नीतियों से संभव हुआ है।  ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कहा कि पच्छाद क्षेत्र की जनता का साथ मांगने आया हूं, जब जनबल और भगवान साथ हैं तो फिर भाजपा की सरकार गिराने की साज़िशों से घबराने वाला नहीं हूं। महाराष्ट्र और कर्नाटक में पैसे के दम पर सरकार गिराने की भाजपा की साजिश सफल हो गई, लेकिन हिमाचल में इनकी कोशिश सिरे नहीं चढ़ी। भविष्य में इन्हें वोट के जरिये ऐसा सबक सिखाएं कि पूरे देश में हिमाचल मिसाल बने। जनता कोई भी क्रांति ला सकती है, इसलिए इस बार वोट की क्रांति लाएं और 1 जून को उसका अंत करें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post क्रूज मिसाइल की उड़ान का सफल परीक्षण
Next post कांग्रेस के घोषणा पत्र से घबराई भाजपा सीपीएस…. संजय अवस्थी
Close