Advertisement Section
Header AD Image

भाजपा 4 जून के बाद वेंटिलेटर पर होगी… रोहित ठाकुर शिक्षा मंत्री

Spread the love

चार जून के बाद वेंटिलेटर पर होगी भाजपा : रोहित ठाकुर -जयराम ठाकुर को नींद में भी मुख्यमंत्री की कुर्सी नजर आ रही शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि चार जून के बाद हिमाचल प्रदेश में भाजपा वेंटिलेटर पर होगी। क्योंकि, वोट की चोट से जनता भाजपा को कोमा में पहुँचाने वाली है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को तो अब नींद में भी मुख्यमंत्री की कुर्सी नजर आ रही है। वह मुख्यमंत्री बनने के मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। वर्तमान सरकार को किसी प्रकार का कोई ख़तरा नहीं हैं और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार डंके की चोट पर अपने पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करेगी। विधानसभा में अंक गणित कांग्रेस सरकार के पक्ष में है, इसलिए भाजपा नेता प्रदेश की जनता को भ्रमित करना बंद कर दें।  शिक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा का नक़ाब प्रदेश की जनता के सामने से हट गया है और उनका लालची चेहरा सामने आ चुका है। कांग्रेस लोकसभा चुनाव में चारों सीटें और उप-चुनाव की छह सीटों पर क्लीन स्वीप करेगी और प्रत्याशी बड़े अंतर से विजयी होंगे। भाजपा ने धन-बल से वर्तमान प्रदेश सरकार को अस्थिर करने का प्रयास अवश्य किया था, जिसे भगवान के आशीर्वाद से असफल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि एक चुनी हुई सरकार के विरुद्ध षड्यन्त्र रचने के लिए प्रदेश की जनता भाजपा को माफ़ नहीं करेगी और चुनाव में करारा जवाब देगी। आने वाले चुनाव में मतदाता भाजपा को वेंटिलेटर पर पहुँचा कर ही दम लेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने चुनाव की तैयारी पूरी की
Next post कांग्रेस का भविष्य देख पार्टी छोड़ रहे कांग्रेसी नेता…. पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
Close