घर में लगी आग  जश्न मना रहे जय राम….. चंद्र कुमार

Spread the love

घर में लगी आग का जश्न मना रहे जयराम ठाकुर : चंद्र कुमार सत्ता के लोभी के रूप में याद किए जाएँगे नेता प्रतिपक्ष कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कहा है कि नेता विपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा के अन्य नेता घर में लगी आग का जश्न मनाने में लगे हैं। जयराम ठाकुर बाग़ियों का स्वागत कर रहे हैं जबकि उनकी एंट्री से नाराज़ भाजपा नेताओं ने बग़ावत कर दी है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री की कुर्सी के लालच में घर में लगी आग को अनदेखा कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के इतिहास में जयराम ठाकुर को लोग सत्ता के लोभी के रूप में याद करेंगे, क्योकिं लालच में आकर ही उन्होंने एक चुनी हुई सरकार को गिराने की साज़िश रची। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने ही धन-बल का इस्तेमाल कर राज्य सरकार को अस्थिर करने का षड्यंत्र किया, जोकि असफल हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में लोकप्रिय सरकार जनकल्याण के लिए समर्पित भाव के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश की जनता भाजपा नेताओं को उनके लालच का जवाब अवश्य देगी। प्रदेश की जनता अवसरवादी और धन-बल की राजनीति को किसी भी क़ीमत पर स्वीकार नहीं है।  चंद्र कुमार ने कहा कि बाग़ियों को टिकट देने से भाजपा की पूरी साज़िश जनता के सामने आ चुकी है। अब लोग जान चुके हैं क्यों भाजपा नेता ने बाग़ियों को महँगे फ़ाइव स्टार होटलों ने ठहराया, क्यों उन्हें चार्टर्ड प्लेन और हेलीकॉप्टर की सैर कराई और क्यों एक महीने तक उन पर करोड़ों रुपए खर्च किए। आज बागी उस भाजपा के साथ खड़े हैं, जो युवा, महिला और हिमाचल विरोधी हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post जनता देगी जवाब  बगिया की हार निश्चित ….कांग्रेस
Next post भाजपाइयों ने रूकवाई हिमाचल प्रदेश की आर्थिक मदद….. मुख्यमंत्री
Close