Advertisement Section
Header AD Image

क्या ठाकुर सुखविंदर सिंह की सरकार को गिराने की साजिश और महिलाओं को 1500 का प्रावधान लोकसभा में करेगा संजीवनी का काम

Spread the love

शिमला विमल शर्मा …….क्या ठाकुर सुखविंदर सिंह की सरकार गिराने की साजिश और महिलाओं को ₹1500 का प्रावधान लोकसभा में करेगा संजीवनी का काम  ……………………….हिमाचल मैं कांग्रेस सरकार को गिरने की साजिश और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए धनराशि उपलब्ध करवाना लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए क्या संजीवनी का काम करेगी यह सवाल अब उठने लगा है हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्कू का मलाल उसे समय बाहर आया जब वह बैजनाथ में शिवरात्रि के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कह रहे थे उन्होंने दुख व्यक्त किया की एक लोकतांत्रिक सरकार को गिराने की साजिश एक राजनीतिक पार्टी द्वारा करना कहां तक संगत है यह अपने आप में भी एक सवाल है एक राजनीतिक पार्टी जो लोकतंत्र के सहारे पिछले चुनाव में जीतकर सत्ता में आई आई हो वह राजनीतिक दल चुने ही सरकार को गिरने की साजिश रचे यह लोकतंत्र को शर्मसार करती है उन्होंने यह भी खुलासा किया जब तक सरकार के साथ जानता है कोई भी षड्यंत्र और कोई भी हथकंडा कोई अपना ले वह पूर्ण नहीं हो सकता लोकतंत्र में इस तरह का सत्ता प्राप्ति के लिए हथकंडा अपनाना शर्मनाक तो है ही वही संविधान के प्रति उनका नजरिया भी जग जाहिर होता है. हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को गिरने की साजिश और सरकार के महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए धनराशि उपलब्ध करवाना लोकसभा चुनाव में क्या कांग्रेस के लिए संजीवनी का काम करेगी  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपना मास्टर कार्ड खेल दिया। प्रदेश की लाखों महिलाओं को सम्मान देते हुए इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान योजना लांच कर दी। इस योजना से प्रदेश की 5 लाख से अधिक महिलाओं को 1500 रुपए सम्मान राशि मिलेगी। मुख्यमंत्री के इस मास्टर कार्ड से प्रदेश की सियासी माहौल बदल नजर आने लगा। यह तय है कि लाखों महिलाओं को लाभ पहुंचाने वाली योजना लोकसभा चुनाव पर असर डालेगी। यह साफ है कि लोकसभा चुनावों के ऐन पहले लिया गया निर्णय प्रदेश की आधी आबादी के वोट बैंक को ध्यान में रखकर ही लिया गया है। जिससे प्रदेश के सियासी समीकरण पूरी तरह बदल सकते हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा चुनावों के समय प्रदेश की महिलाओं की दी गई गारंटी को पूरा करने का निर्णय लिया। सरकार के निर्णय के अनुसार 1 अप्रैल 2024 से 18 से 60 साल की सभी महिलाओं को 1500 रुपए सम्मान राशि दी जाएगी। इस पर सरकार पर करीब 800 करोड़ रुपए को बोझ पड़ेगा। सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू लगातार चुनावी गारंटियों को पूरा कर रहे हैं। चुनावों के समय कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश की जनता से 10 गारंटियों को पूरा करने का वायदा किया था। कांग्रेस सरकार ने अपने 12 महीने के कार्यकाल में पांच गारंटी पूरी कर दी हैं, जो कि देश में जनता से किए गए चुनावी वायदों को पूरा करने की दिशा में प्रदेश सरकार ने मिसाल कायम की है। मुख्यमंत्री ने यह साबित किया है कि कांग्रेस पार्टी जो वायदे करती है, उसे पूरा करती है। सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट में कर्मचारियों को ओपीएस देने की गारंटी को पूरा किया गया। इसके बाद युवाओं को रोजगार देने के लिए 680 करोड़ की स्टार्टअप स्कीम लांच की गई। बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोलकर गारंटी को पूरा किया गया। इस तरह मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार लगातार अपने वायदे पूरी कर रही है।  अब सरकार ने महिलाओं को दी गई 1500 रुपए महीने सम्मान राशि देने की गारंटी पूरी की है। जिसकी घोषणा के बाद कैबिनेट ने भी मंजूरी प्रदान कर दी। महिलाओं को 1500 रुपए सम्मान राशि लेने के लिए आवेदन फॉर्म भी जारी कर दिया गया है। जिससे अब महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह सम्मान के रुप में मिलने शुरु हो जाएंगे। इस गारंटी के पूरा होने के बाद अब चंद दिनों में लोकसभा के आम चुनाव का ऐलान होने वाला है। संभावना यही है कि 15 और 20 मार्च के बीच आचार संहिता लग सकती है। जिससे तय है कि लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों को सरकार की महिला सम्मान योजना का लाभ मिलेगा और चुनावों के समीकरण बदलेंगे।  महिला सम्मान योजना का लोकसभा चुनावों में व्यापक असर का अनुमान भाजपा नेताओं को भी हो गया। जिससे भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल और प्रतिपक्ष के नेता जयराम ठाकुर मीडिया के समक्ष आकर मुख्यमंत्री की घोषणा पर सवाल उठाने लगे, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं दिखता, क्यों सरकार ने निर्णय ले लिया। इससे पहले भाजपा नेताओं ने महिलाओं की गारंटी पूरा न होने को मुद्दा बनाकर सरकार को घेरते रहे हैं। मुख्यमंत्री ने निर्णय लेकर भाजपा के हाथ से मुद्दा ही छीन लिया। जिससे अब गारंटियों को पूरा करने के मुद्दे पर कांग्रेस सरकार फ्रंटफुट पर आकर जनता के बीच जाएगी और चुनावों में कांग्रेस को फायदा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सिलेंडर दाम में कमी कर महिलाओं को दिया तोहफा .राजीव बिंदल
Next post सरकार को बचाने के लिए हो रहे प्रपंच ,चेतन
Close