Advertisement Section
Header AD Image

युवा कांग्रेस नेताओं को दी बड़ी जिम्मेदारी

Spread the love

हिमाचल युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी और प्रदेश प्रभारी विनीत कंबोज ने दी दोनो कार्यकारी अध्यक्षों को लोकसभा चुनाव के लिए जिम्मेदारी आगामी लोकसभा चुनावो के मद्देनजर एक आधिकारिक सूचना के माध्यम से हिमाचल युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी और हिमाचल युवा कांग्रेस प्रभारी विनीत कंबोज ने   कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर और प्रदीप सूर्या को युवा कांग्रेस द्वारा लोकसभा चुनावो के लिए की जा रही तैयारियों और कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी सौंपी,जहां एक तरफ यदोपति ठाकुर को मंडी और कांगड़ा लोकसभा में पार्टी गतिविधियों पर नजर रखने और जमीनी कार्यों को करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वही दूसरी तरफ प्रदीप सूर्या को हमीरपुर और शिमला लोकसभा में युवा कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे कार्यों को गति देने का कार्य दिया गया है,दोनो कार्यकारी अध्यक्ष उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की रिपोर्ट प्रदेश प्रभारी विनीत कंबोज और प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी को सौंपेंगे ये जानकारी युवा कांग्रेस राजीव भवन कार्यालय से दी गई!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मुख्यमंत्री ने अध्यापकों के अंतर्राष्ट्रीय टूर कार्यक्रम का किया शुभारंभ
Next post सिर्फ केंद्रीय योजनाओं के तहत आगे बढ़ रहा हिमाचल ,जयराम ठाकुर
Close