Advertisement Section
Header AD Image

युवा कांग्रेस को मिलेगी जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री

Spread the love

कांग्रेस पार्टी कार्यालय में आज हिमाचल युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक आयोजित हुई I बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर ने विशेष तौर पर मौजूद रह कर युवा कांग्रेस पदाधिकारियों को सम्बोधित किया I बैठक में युवा कांग्रेस के रार्ष्ट्रीय सचिव कृष्णा अल्लावारु, प्रदेश प्रभारी विनीत कम्बोज, सह प्रभारी योगेश हांडा, प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी और कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर मौजूद रहे I  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु ने कहा कि प्रदेश में सरकार बनाने में युवा कांग्रेस की  अहम भूमिका रही है I उन्होंने  कार्यकर्ताओं को आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी की नीतियों और प्रदेश सरकार की जन कल्याण नीतियों का प्रखर हो कर प्रचार करने को कहा I मुख्यमंत्री ने आने वाले समय में युवा कांग्रेस के और कार्यकर्ताओं को सरकार में जगह देने की बात कही I  राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अलावारु ने युवा कांग्रेस के कार्यक्रमों यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो, सुपर शक्ति शी और पहला वोट की विस्तृत रिपोर्ट ली और डोर टू डोर और जय जवान  आगामी कार्यक्रमों के संचालन के निर्देश दिये I उन्होंने मोदी सरकार की अग्निवीर भर्ती पर सवाल उठाते हुये इसे देश के करोड़ो के साथ विश्वासघात बताया I 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post ऑप्स और आपदा राहत पैकेज सरकार के ऐतिहासिक फैसला, युवा कांग्रेस
Next post सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में सेवानिवृत्ति कर्मचारी समारोह
Close