Today Horoscope 06 September 2023/ आज का राशिफल 07 सितम्बर 2023 :-जानिए सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन, पढ़िए दैनिक राशिफल……

Spread the love

 राशिफल के अनुसार आज यानी 06 अगस्त 2023 बुधवार का दिन सभी राशियों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। कुछ राशियों को व्यापार में लाभ मिलेगा तो वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। दैनिक राशिफल से जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन।

मेष (Aries )

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। लंबे समय से स्वास्थ्य से यदि परेशान हैं, तो आज आप को राहत मिलेगी। परिवार में अपनों से सहयोग और प्रेम मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। आप कोई नया कार्य साझेदारी के रूप में शुरू कर सकते हैं। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

वृषभ (Taurus)

आज का दिन व्यर्थ की भागदौड़ से भरा रहेगा, आपका मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा, पत्नी से मतभेद हो सकते हैं।

मिथुन (Gemini)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई रुका हुआ पुराना कार्य आज पूरा होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई नया कार्य आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क (Cancer)

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पत्नी से चल रहे हैं मतभेद दूर होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क से कोई बड़ा कार्य आपको आज मिल सकता है। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा।

सिंह (Leo)

आज के दिन आप किसी विवाद में फंस सकते हैं। आपके किसी विशेष कार्य में रुकावट आ सकती है, स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी लंबी यात्रा आदि पर जाने का योग बनेगा। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में मतभेद बढ़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है।

कन्या (Virgo)

आज के दिन आप किसी मानसिक तनाव से गुजर सकते हैं। किन्हीं बातों को लेकर अपने मित्रों या रिश्तेदारों से वाद-विवाद हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको हानि उठानी पड़ेगी, आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी। परिवार में अपनों से मनमुटाव की स्थिति बनेगी। किसी अपने का दुखद समाचार आज प्राप्त होगा।

तुला (Libra)

आज आप किसी बहुत पुराने मित्र से मिल सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज आपका कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। किसी विशेष व्यक्ति से आज आप मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। परिवार में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बहुत दिन से जिस कार्य का सोच रहे हैं, किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से आज वह कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा। कोई नई कार्य योजना बनेगी। परिवार में अपनों का सहयोग प्राप्त होगा, पत्नी से मतभेद दूर होंगे।

धनु ( Sagittarius)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया कार्य शुरू करने का सोच रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। आज किसी पुराने प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आप कोई विशेष बड़ा डिसीजन परिवार के हित में ले सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा, कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।

मकर (Capricorn)

आज आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ में उलझा रहेगा। किसी वाद-विवाद में आज आप फंस सकते हैं। विरोधियों के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी, व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ेगी। नौकरी वालों के लिए सहयोगियों से मतभेद बढ़ सकते हैं। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर झगड़ा हो सकता है। वाहन का उपयोग संभाल कर करें।

कुंभ (Aquarius)

आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छा नहीं रहेगा। आज आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे, व्यर्थ के विवाद में आज आप आ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज नुकसान होने की संभावना है। किसी परिचित व्यक्ति के कारण आपको व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में अपनों से मतभेद बढ़ सकते हैं। किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मीन (Pisces)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कहीं बाहर अपना नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। नौकरी के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको लाभ प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में आज आप कार्यक्षेत्र में परिवर्तन कर सकते हैं, जिससे लाभ प्राप्त होगा। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। कोई नया सदस्य परिवार में आ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post शिक्षक दिवस पर राज्यपाल ने 16 शिक्षकों को किया सम्मानित…
Next post बारिश और भूस्खलन से प्रभावित परिवारों को विशेष पैकेज के तहत दी जाएगी राहत राशि: मुख्यमंत्री….
Close