बागवान ने उगाया लेट वैरायटी का सेब

Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में पहली बार नवंबर में तैयार होने वाला न्यूजीलैंड का सेब उगाया गया है। प्रदेश में सेब सीजन खत्म हो चुका है, लेकिन शिमला जिले के कोटखाई के बागवान ने अपने बगीचे में उगाए गए न्यूजीलैंड के सेब की फसल का 16 नवंबर को तुड़ान किया है। सेब सीजन में अर्ली वैरायटी के बाद अब लेट वैरायटी को भी रिकॉर्ड दाम मिलने की उम्मीद है। बढ़िया स्वाद और लंबी शेल्फ लाइफ इस सेब की खासियत है। कोटखाई के बखोल निवासी बागवान संजीव चौहान ने तीन साल पहले अपने बगीचे में न्यूजीलैंड सेब की लेडीइन रेड और कैंडी फ्यूजी किस्में लगाई थीं। 6,800 फीट की ऊंचाई पर स्थित बगीचे में 15 अगस्त तक सेब तुड़ान पूरा हो जाता है, लेकिन इसी बगीचे में न्यूजीलैंड का सेब 15 नवंबर को तैयार हुआ है। इस सेब के पौधे में अभी तक 90 फीसदी पत्ते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस सेब के 200 से 250 रुपये प्रति किलो तक दाम मिलेंगे। 5,000 में बिक रही 18 किलो की पेटी  दिल्ली की आजादपुर मंडी में आयात किए जा रहे न्यूजीलैंड के सेब की 18 किलो की पेटी इन दिनों 5,000 रुपये में बिक रही है। भारत में न्यूजीलैंड के अलावा चिली, तुर्की, इटली, ब्राजील और अमेरिका से सेब आयात होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post बंदर ने छीना पैसों से भरा बैग
Next post 75 हजार रुपये से भरा बैग छीनकर भागा बंदर, फाड़कर फेंके नोट
Close