Advertisement Section
Header AD Image

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने रक्षा बंधन की बधाई दी….

Spread the love

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने  रक्षा बंधन के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया कि रक्षा बन्धन का त्यौहार जहां आपसी भाई-चारे को बढ़ाएगा, वहीं समाज में सौहार्दपूर्ण वातावरण स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यह पर्व भाई-बहन के बीच प्यार, स्नेह और परस्पर विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि रक्षा बन्धन का त्यौहार परिवार व समाज में आपसी भाई-चारे को सुदृढ़ करता है। उन्होंने कामना की कि राखी का यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां व समृद्धि लेकर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post Today Horoscope 30 August 2023/राशिफल से जानिए, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए रक्षाबंधन का दिन…….
Next post प्रदेश में आम सहित छः अन्य प्रजातियों के पेड़ों के कटान पर रोक…..
Close