हिमाचल का जवान असम राइफल्स में हवलदार के पद पर तैनात रणजीत सिंह ने जन्मदिन के दिन छोड़ी दुनिया….

Spread the love

नाहन। मिली जानकारी के अनुसार सिरमौर जिला के बर्मा पापड़ी पंचायत का जवान 46 वर्षीय रणजीत सिंह पुत्र प्रेमचंद ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया है। जवान रणजीत सिंह का निधन सोमवार देर रात को अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ। आज यानी मंगलवार अल सुबह रणजीत सिंह के निधन की खबर उनके परिवार को दी गई। जिसके बाद उनके घर में मातम छा गया। जवान के माता पिता और पत्नी का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि असम राइफल्स में हवलदार के पद पर तैनात रणजीत सिंह पिछले कुछ दिनों से डायरिया की चपेट में आ गए थे। सोमवार सुबह उनकी अचानक तबीयत ज्यादा खराब हो गई तो उनके साथी उन्हें सैनिक अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान सोमवार देर शाम को उनकी मौत हो गई। मंगलवार अल सुबह उनकी मौत की खबर उनके परिजनों को दी गई। जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत प्रधान शेर सिंह ने बताया कि रणजीत सिंह 24 वर्ष पहले असम राइफल्स में भर्ती हुए थे। रणजीत सिंह काफी खुशमिजाज और मिलनसार किस्म के व्यक्ति थे। सोमवार देर शाम को उनकी अस्पताल में मौत होने पर मंगलवार अल सुबह उनके परिजनों को मौत की खबर दी गई। परिजनों के अनुसार 28 अगस्त को ही रणजीत सिंह का जन्मदिन भी था। उसी दिन उनकी मौत हो गई।

पंचायत प्रधान ने बताया कि अधिकारियों द्वारा जवान की मौत का कारण उल्टीण्दस्त बताया जा रहा है। उनका कहना है कि अस्पताल में भर्ती करने के बाद भी उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और उनकी मौत हो गई। जवान रणजीत सिंह के घर में उनके पिता के अलावा पत्नी और दो बेटे हैं। जवान का एक बेटा 12वीं तो दूसरा 10वीं कक्षा में पढ़ते हैं। असम राइफल्स के अधिकारियों के अनुसार बुधवार दोपहर तक मृतक सैनिक की पार्थिव देह उनके पैतृक गांव पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post आपदा राहत कोष के लिए भेंट…..
Next post Today Horoscope 30 August 2023/राशिफल से जानिए, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए रक्षाबंधन का दिन…….
Close