Advertisement Section
Header AD Image

भाजपा के संकल्प पत्र को कोरा जुमलों का पुलिंदा-प्रतिभा सिंह

Spread the love
कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने  भाजपा के संकल्प पत्र को कोरा जुमलों का पुलिंदा करार देते हुए कहा है कि भाजपा को पहले 2017में लोगों से किये गए वादों का भी पूरा हिसाब देना चाहिए। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में जयराम सरकार न तो कर्मचारियों के प्रति सम्वेदनशील ही रही और न ही किसानों,बागवानो व आम लोगों के प्रति। पेंशन की मांग करने वाले कर्मचारियों को चुनाव लड़ने की नसीहत देने वाले जयराम आज कर्मचारियों व आम लोगों को लुभाने का असफल प्रयास कर रहें है। भाजपा का कोई भी नेता महंगाई व बेरोजगारी पर कभी कोई बात नही करते। अब प्रदेश में सत्ता हाथ से जाते देख भाजपा फिर से लोगों को झूठे सपने दिखा कर अपना राजनैतिक हित साधने का असफल प्रयास कर रही है।
आज इंदौरा में पार्टी प्रत्याशी मालेन्द्र राजन,देहरा के हरिपुर  में डॉ.राजेश शर्मा व ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के मजीन में संजय रत्न  के पक्ष में चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा ने पूर्व में किये गए अपने घोषणा पत्र के किसी भी वादे को पूरा नही किया। उन्होंने कहा कि आज अब फिर भाजपा अपने संकल्प पत्र से लोगों को गुमराह करने का पूरा प्रयास कर रही है। उन्होंने लोगों को भाजपा की जुमलेबाजी के प्रति सचेत करते हुए कहा कि उन्हें किसी भी स्तर पर न तो खुद गुमराह होना है और न ही अन्य लोगों को गुमराह होने देना है।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस के पास जनबल है। उन्होंने कहा कि चार उप चुनाव कांग्रेस इसी जनबल पर जीती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश आज 74 हजार करोड़ के कर्ज में डूब गया है,जो बहुत ही चिंता की बात है। भाजपा ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह अस्त व्यस्त कर दिया है।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा का डबल इंजन का दावा पूरी तरह खोखला है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने प्रदेश की ऐसी कोई भी मदद नही की है जिससे प्रदेश में बेरोजगारी कम होती व बिगड़ती अर्थव्यवस्था में कोई सुधार होता।
प्रतिभा सिंह ने पुलिस भर्ती पेपर लीक को भाजपा का सबसे बड़ा घोटाला बताते हुए कहा कि यह पेपर लीक नही हुआ बल्कि एक साजिश के तहत इसे बेचा गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने के बाद इस पूरे भ्रष्टाचार की जांच कर इसके गुनहगारों को सलाखों के पीछे करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में दिन रात का अंतर है। लोगों की भावनाओं से खेलना इसकी आदत है। उन्होंने  लोगों का आह्वान किया कि वह कांग्रेस की मजबूत सरकार बनाने के लिये अपना पूरा समर्थन कांग्रेस को दे,जिससे प्रदेश में जन भावनाओं को पूरा किया जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post महिला उत्थान शासक्तिकरण भाजपा का संकल्प
Next post भाजपा के दोनों इंजन डगमगा गए, एक इंजन 2022 में, जबकि दूसरा इंजन 2024 में होगा सीज -सचिन पायलट
Close