मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया….

Spread the love

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चंबा जिले के तरवाई पुल के पास हुई एक सड़क दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है, जहां एक वाहन सिउल नदी में गिर गया, जिसमें 9 पुलिस कर्मियों सहित 11 लोग सवार थे। दुर्घटनाग्रस्त वाहन बैरागढ़ से तीसा की ओर जा रहा था। प्राप्त सूचना के अनुसार इस दुर्घटना में पांच पुलिस कर्मियों समेत छह लोगों की जान चली गयी और पांच अन्य घायल हो गये।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत प्रदान करने और घायल व्यक्यिों को सर्वोत्तम उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मुख्यमंत्री के दौरे से ऊपरी शिमला में सड़कें बहाल करने के कार्यों में आई तेज़ी अतिरिक्त 11 करोड़ रुपये आवंटित…
Next post कोरियाई समुदाय के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से भेंट की…
Close