Advertisement Section
Header AD Image

प्रतिभा सिंह 28 अक्टूबर को काजा में जनसभा को संबोधित करेगी

Spread the love

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह 28 अक्टूबर को  लाहौल स्पीति विधानसभा चुनाव क्षेत्र के काजा में एक जन सभा को सम्बोधित करेंगी।उसके बाद रामपुर के सराहन में सभा करेंगी। रात्रि विश्राम रामपुर रहेगा। 29 अक्टूबर को रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के चिड़गाव में व दोपहर बाद ठियोग में पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगी।इस दिन रात्रि विश्राम शिमला रहेगा  30अक्टूबर को प्रतिभा सिंह सुबह शिमला से सड़क मार्ग से मंडी के लिये प्रस्थान करेंगी।इसी बीच प्रतिभा सिंह 11 बजे अर्की चुनाव क्षेत्र के दाडलाघाट में उसके बाद विलासपुर विधानसभा क्षेत्र के देवली में एक चुनावी जन सभा को संबोधित करेंगी। इस दिन रात्रि विश्राम मंडी रहेगा। 31 अक्टूबर को प्रतिभा सिंह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी की मंडी की जनसभा में भाग लेंगी।इस दिन प्रतिभा सिंह का रात्रि विश्राम मंडी ही रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post हिमाचल विधानसभा के लिए 639 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन
Next post नेता टिकट के चक्कर में ऐसे फंसे घर के रहे ना घाट के
Close