Advertisement Section
Header AD Image

वीआईपी सीटों पर सबकी नजर

Spread the love

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में नादौन सीट वीवीआईपी बन गई है। कारण सीधा है,कांग्रेस के सुखविंदर सिंह सुक्खू इस सीट से चुनाव लड रहे हैं। कांग्रेस में उनका रुतबा बढ़ा हैं। वर्तमान में भी सुक्खू नादौन से कांग्रेस के विधायक हैं। अब तक तीन मर्तबा चुनाव जीत चुके हैं। एक बार हार का सामना भी कर चुके हैं। वर्ष 2017 में नादौन में कांग्रेस की जीत हुई थी। कांग्रेस के सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीजेपी के विजय अग्निहोत्री को 2349 वोटों से मात देकर जीत का परचम लहराया था। इससे पहले वर्ष 2012 में बीजेपी के विजय अग्निहोत्री ने सुक्खू को हराकर जीत हासिल की थी। इस मर्तबा भी दोनों दलों ने पुराने ही धुरंधरों पर दांव खेला है। आईए समझते हैं क्या इतिहास रहा है हमीरपुर जिला की इस सीट का।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post ईशानी ने फतेह की दुनिया की छठी ऊंची चोटी
Next post चीनी महिला गिरफ्तार
Close