Today Horoscope 31 July 2023/आज का राशिफल 31 जुलाई 2023: महीने के आखिरी दिन इन 4 राशि वालों को मिल सकता है धन लाभ और करियर में सफलता आइये जानते है आज का राशिफल…….

Spread the love

आज 31 जुलाई 2023, सोमवार श्रावन ‘अधिक’ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। बता दें की आज श्रावन अधिक मास का द्वितीय सोमवार व्रत रखा जाएगा। राशिफल के अनुसार, आज कुछ राशियों को व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें आज स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की है।

मेष (Aries)

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ प्राप्त होगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। विरोधी वर्ग से सावधान रहें। अपनो का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा कार्य आज आपका पूर्ण हो सकता है।

वृषभ (Taurus)

आज आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आपको अपने किसी परिचित से कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। व्यापार क्षेत्र में नए अवसर बनेंगे। परिवार में नया मेहमान आ सकता है। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा।

मिथुन (Gemini)

आज के दिन आप लम्बी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें। व्यापार-व्यवसाय में आप आज कोई नया काम शुरू न करें, नही तो बड़ी हानि उठानी पड़ सकती है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क (Cancer)

आज का दिन आप व्यर्थ के वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। आप कोई नया काम करने का विचार बना रहे हैं तो अभी के लिए उसे रोक दें। व्यापार-व्यवसाय में अभी जोखिम न उठाएं। किसी लम्बी यात्रा पर न जाएं। वाहन आदि का उपयोग संभालकर करें।

सिंह (Leo)

आज का दिन आपका शानदार रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ प्राप्त होगा। कोई रुका हुआ काम पूर्ण होगा। विरोधी परास्त होंगे। न्यायालय पक्ष में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मान-सम्मान की बढ़ोतरी होगी।

कन्या (Virgo)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण होगा। आप आज व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी पार्टनरशिप कर सकते हैं। आपका मन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। आपको परिवार और व्यवसाय के क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। वाणी पर संयम रखें।

तुला (Libra)

आज का दिन आप प्रशासनिक कार्य में उलझ सकते हैं। कोई पुराना विवाद सामने आ सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें।

वृश्चिक (Scorpio)

आज आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ में निकलेगा। आप जिस कार्य के लिए कुछ दिनों से परेशान हैं। आज आपका वो काम होता हुआ दिखाई देगा। आपको अपने मित्रों से धोखा मिल सकता है। व्यापार में बड़ा लेन-देन सोच-विचार कर करें। यात्रा आदि में सावधानी बरतें।

धनु (Sagittarius)

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। न्यायालय पक्ष में आज आपकी विजय होगी। नौकरी वर्ग वालों को पदोन्नति मिल सकती है। परिवार में शादी या विवाह के योग बनेंगे। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।

मकर (Capricorn)

आज का दिन शानदार रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने की योजना पर काम कर सकते हैं। व्यवसाय में सहयोगियों का साथ मिलेगा। कोई नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं।

कुंभ (Aquarius)

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खान-पान पर नियंत्रण रखें। परिवार में आपका सम्मान बना रहेगा। पडोसी से मतभेद बढ़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको हानि हो सकती है। नौकरी वर्ग वालों का अपने अधिकारी वर्ग से वाद-विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

मीन (Pisces)

आज के दिन आपके किसी करीबी व्यक्ति का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें नहीं तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। किसी बड़े काम से आप हाथ धो बैठेंगे। परिवार में कलह हो सकती है, जिस कारण मन अशांत रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post रोहडू में सड़कें बन्द होने के चलते 1 अगस्त तक बन्द रहेंगे स्कूल……
Next post मेले एवं त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक: मुख्यमंत्री…..
Close