Advertisement Section
Header AD Image

महेंद्र सिंह नहीं मना पाए बेटी को भाई के नामांकन पर नहीं पहुंची

Spread the love

धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से भाई रजत को भाजपा का टिकट मिलने से नाराज वंदना गुलेरिया की नाराजगी अभी बरकरार है। बुधवार को पिता जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह और माता प्रोमिला देवी वंदना को मनाते रहे, लेकिन वह नहीं मानीं। रिश्तों में इस तरह की दरार आ गई है कि माता-पिता को बेटे रजत के प्रचार के लिए वंदना से गुहार लगानी पड़ रही है।  वहीं शुक्रवार को वह भाई रजत नामांकन में भी नहीं पहुंचीं। अब चर्चा है कि वंदना गुलेरिया भाई का साथ देंगी या कांग्रेस या आम आदमी में शामिल होकर चुनाव मैदान में उतरेंगी। इससे धर्मपुर में महेंद्र सिंह के लिए भी धर्म संकट की स्थिति पैदा हो गई है। उल्लेखनीय है कि वंदना जिला परिषद सदस्य हैं। वह पिता की राजनीतिक विरासत को संभलना चाहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post हिमाचल विधानसभा के लिए भाजपा व कांग्रेस सहित 38 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन भरा
Next post छुट्टी मनाने हिमाचल आने वाले गांधी परिवार और कांग्रेस की स्थायी छुट्टी करेगी जनता : गौरव भाटिया*
Close