Advertisement Section
Header AD Image

भाजपा ने चंबा में बदला टिकट

Spread the love

हिमाचल प्रदेश विधानसभा क्षेत्र चंबा से भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनावी प्रत्याशी को बदलने का एक बड़ा फैसला लिया है। भाजपा ने पहली सूची में चंबा सीट के लिए घोषित इंदिरा कपूर के स्थान पर अब नीलम नैयर को प्रत्याशी बनाने का फैसला लिया है। इंदिरा कपूर के खिलाफ आपराधिक मामले के चलते भाजपा को फजीहत से बचने के लिए उनका बदलना पड़ा है। भारतीय जनता पार्टी ने चंबा विधानसभा क्षेत्र से हर बार की तरह बड़ा फेरबदल करते हुए मौजूदा विधायक पवन नैयर की टिकट काट दिया था। इस बार पवन नैयर की जगह पार्टी की ओर से पहली सूची में इंदिरा कपूर के नाम पर मुहर लगाई गई थी। इंदिरा कपूर के खिलाफ न्यायालय में भ्रष्टाचार का एक मामला चल रहा है। उसके चलते पार्टी हाईकमान को उनका टिकट बदलना पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post हिमाचल कांग्रेस ने जारी की दूसरी सूची
Next post आरएस बाली के नामांकन में उमड़ा जनसैलाब
Close