भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम की कोच बनी हिमाचल की बेटी डा. रविन्द्रा बांश्टू….

Spread the love

हिमाचल प्रदेश की बेटियां शिक्षा के साथ-साथ खेल जगत में भी नए-नए मुकाम हासिल कर राज्य सहित देश का मान बढ़ा रही है। अब एक बार फिर प्रदेश की बेटी ने हिमाचल का नाम रोशन कर दिया है। डॉ. रविन्द्रा बांश्टू इंडियन नेशनल महिला वॉलीबॉल टीम की कोच चुनी गई हैं। डॉ. रविंद्रा 19वीं एशियन महिला चैम्पियनशिप के लिए चयनित वॉलीबॉल टीम को प्रशिक्षण देंगी। वॉलीबॉल में 16 नेशनल और तीन बार भारतीय टीम से खेलने वाली रविन्द्रा अभी हिमाचल के खेल विभाग में बतौर कोच सेवाएं दे रही हैं।

बता दें कि एशियन वॉलीबॉल प्रतियोगिता चीन के हांगजू में 22 सितंबर से आठ अक्टूबर तक खेली जाएगी। इसके लिए वह इंडिया टीम की कोच नियुक्त की गई हैं। डॉ. बांश्टू शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र की रहने वाली है। वह 2005 में शिक्षा विभाग में कोच चुनी गईं।

डॉ. रविंद्रा का कहना है कि उनका उद्देश्य प्रदेश की बेटियों की प्रतिभा को निखारना है। वालीबॉल को शिखर पर ले जाना भी उनकी कोशिश है। प्रदेश सरकार को चाहिए कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए नियमित तौर पर प्रतियोगिताएं करवाई जाएं, ताकि युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post हिमाचल की बेटी मुस्कान को मिला 60 लाख का सालाना पैकेज, इतिहास में पहली बार इतना बड़ा पैकेज मिला…….
Next post विक्रमादित्य सिंह ने एनएचएआई अध्यक्ष को बाढ़ से हुए नुकसान से अवगत करवाया तत्काल वित्तीय सहायता का आग्रह…..
Close