मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक खूब राम के निधन पर शोक व्यक्त किया….

Spread the love

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व विधायक खूब राम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। खूब राम का आज शिमला जिले के रामपुर में निधन हो गया। वे 77 वर्ष के थे। खूब राम कुल्लू जिले के आनी विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आनी क्षेत्र के विकास के लिए खूब राम का योगदान अतुलनीय है और क्षेत्र के लोग इसे सदैव याद रखेंगे।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post शिक्षा विभाग को 31 अगस्त तक डिजिटाईज़ करने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री….
Next post हिमाचल की बेटी मुस्कान को मिला 60 लाख का सालाना पैकेज, इतिहास में पहली बार इतना बड़ा पैकेज मिला…….
Close