Advertisement Section
Header AD Image

भाजपा में चौकाने वाले टिकट विरोध के स्वर उठ रहे हैं

Spread the love

शिमला। भाजपा की पहली लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम सामने आए हैं। इसमें कई मंत्रियों के टिकट काटकर उन्हें दूसरी जगह से चुनाव लड़वाने का फैसला लिया गया है तो वहीं कई नए चेहरों पर दांव खेला गया है। जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की जगह उनके बेटे रजत ठाकुर को इस बार पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। इसी तरह भोरंज से विधायक कमलेश कुमारी का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह पूर्व विधायक अनिल धीमान को प्रत्याशी बनाया गया है। नुरपूर से विधायक रहे वनमंत्री राकेश पठानिया का भी टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह रणवीर निक्का को प्रत्याशी बनाया है। पठानिया को अब फतेहपुर से टिकट दिया गया है। बिलासपुर सदर से भाजपा ने सुभाष ठाकुर की जगह त्रिलोक जमवाल को इस बार प्रत्याशी बना दिया है। इसी तरह द्रंग और करसोग के विधायकों के भी टिकट कट गए है। शिमला शहर से मंत्री सुरेश भारद्वाज को दूसरी सीट पर जाकर चुनाव लड़ना होगा। उन्हें कसुम्पटी भेजा गया है। उनकी जगह संजय सूद को शिमला शहरी क्षेत्र से पार्टी ने टिकट दिया है। आनी से किशोरी लाल का टिकट कट गया है। माकपा से आए लोकेंद्र कुमार को भाजपा ने यहां टिकट दिया है। ये नाम हैं चौंकाने वाले भाजपा ने सोलन में फिर राजेश कश्यप पर भरोसा जताया है। राजेश कश्यप पिछला चुनाव हार गए थे। यहां उनका मुकाबला अपने ससुर और कंाग्रेस उम्मीदवार धनीराम शांडिल से होना है। शिमला ग्रामीण से प्रमोद शर्मा की जगह रवि मेहता को पार्टी ने टिकट दिया है। रोहडू में फिर शशिबाला पर भरोसा दिखाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने अपने 62 उम्मीदवारों की सूची जारी की
Next post राज्यपाल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर छात्र संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता की
Close