Advertisement Section
Header AD Image

Today Horoscope 12 July 2023/आज का राशिफल 12 जुलाई 2023 : – वृषभ, कन्या और कुंभ राशि वालों को करियर में मिल सकती है सफलता,आइये जानते है और सभी राशियों का हाल केसा रहेगा आज का दिन …..

Spread the love

मेष

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

 जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। गुमी वस्तु आज आपको वापस मिल सकती है। आपके जनसम्पर्क का दायरा मजबूत होगा। विद्यार्थियों को करियर में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत का लाभ मिलेगा।

वृषभ

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

 आपको कठिनाई होगी। बुरी संगत से आपको बचना चाहिये। सोच-विचार में ज्यादा समय व्यर्थ न गँवायें। बेवजह के खर्चों से आपको बचना चाहिये। गुस्से के बजाय शान्तिपूर्वक कार्य करें। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।

मिथुन

  (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज आप काफी अनुशासित रहने वाले हैं। मित्र आपकी काफी मदद करेंगे। व्यापार में नये अनुबन्ध हो सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ने वाली है। दिन शान्ति और सुकून से व्यतीत होगा। लोग आपके विचारों को काफी महत्व देंगे।

कर्क

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

 आपके काम में रुकावटें आएंगी, लेकिन पूर्ण होंगे। अनुसन्धान पूर्ण कार्यों में आप रुचि लेंगे। दुष्ट प्रवृत्ति के लोग आपको नुकसान पहुँचाना चाहते हैं। मान-सम्मान में कमी आ सकती है। जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाकर रखें।

सिंह

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

 आज का दिन काफी रोमांचक रहने वाला है। आपको इच्छित जगह पर स्थानांतरण भी मिल सकता है। धार्मिक गतिविधियों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। अविवाहित लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव मिलने की सम्भावना है। आत्मिक सुख की अनुभूति होगी। लाइफ पार्टनर का सहयोग आपको प्रसन्नता देगा

कन्या

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

 कार्य शुरू करने में कठिनाई हो सकती है। विरोधियों के सामने आपको सावधान रहना चाहिये। दूसरों के कार्यों में टोका-टाकी न करें। कारोबार में बड़ा प्रयोग करने से बचना चाहिये। परिजनों के सेहत को लेकर चिन्ता रहेगी। दिन की शुरुआत कुछ तनावयुक्त हो सकता है।

तुला

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

 प्रभावशाली लोगों के बीच आप काफी लोकप्रिय रहेंगे। विद्यार्थियों को कैंपस प्लेसमेंट में सफलता मिल सकती है। व्यापार को आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे। जीवनसाथी से आपको उपहार मिल सकता है। सभी काम रुक-रुककर पूर्ण होंगे। प्रेमी जन को शादी को लेकर प्रपोज कर सकते हैं

वृश्चिक

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

 आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। नये विषयों के अध्ययन में आप रुचि लेंगे। भावनात्मक रूप से काफी कमजोर रहेंगे। घर की साफ-सफाई में व्यस्त हो सकते हैं। ऑफिस में आपको ज़िम्मेदारी वाले काम मिलने की सम्भावना है।

धनु

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आपके आत्मविश्वास भरे व्यवहार से बॉस प्रसन्न रहेंगे। आपको कुछ समाचार मिल सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। दाम्पत्य जीवन काफी सुखद रहेगा। व्यापारिक यात्राओं के लिये दिन बहुत बढ़िया है।

मकर
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आज का दिन आपके लिए सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगे, जिससे परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे और आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा। दोस्तों के साथ आपका विश्वास बना रहेगा। कुछ नए लोगों का आपका पूरा साथ मिलेगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी और रक्त संबंधी रिश्तों पर आपका पूरा जोर रहेगा। आप अपने विभिन्न कार्यों को समय रहते पूरा करेंगे, तो समस्या नही होगी।

कुंभ

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

 प्रमोशन मिलने की सम्भावना बन रही है। घर में मेहमान आ सकते हैं। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता मिल सकती है। परिवार में सुख-शान्ति बनी रहेगी। जॉब में उच्चाधिकारी काफी प्रसन्न रहेंगे।

मीन

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

 भविष्य को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों में परेशानी का अनुभव होगा। क्रोध के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post राष्ट्रीय राजमार्ग नम्बर 05 अभी भी बंद, पड़ें सोलन आने रोड मैप…
Next post मुख्यमंत्री ने तीन जिलों में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया…
Close