ऑनलाइन सामान की खरीददारी में होटल कर्मी से 8 लाख की ठगी,ना सामान आया-ना पैसे मिले….

Spread the love

ऊना: हिमाचल में आए दिन लोगों के साथ ठगी के मामले सामने आते रहते हैं। कई बार एटीएम फ्रॉड तो कभी ऑनलाइन शॉपिंग के चक्कर में लोग लाखों रुपए गंवा बैठते हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के ऊना जिला से सामने आया है। यहां भी एक व्यक्ति ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। व्यक्ति के साथ 8 लाख की ठगी हुई है।मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल के ऊना जिला में एक होटल कर्मी ने होटल के लिए ऑनलाइन सामान मंगवाया था। जिसकी उसने 8 लाख ऑनलाइन ही पेमेंट भी कर दी। लेकिन उसके बाद ना तो होटल कर्मी को सामान मिला और ना ही उसके पैसे वापस मिले। 

पीड़ित ने अब पुलिस के पास पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात शातिर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  पुलिस को सौंपी शिकायत में पीड़ित लालसिंगी निवासी मुकेश चौधरी ने बताया कि वह पिछले काफी समय से गांव में स्थित होटल में काम करता है। होटल के लिए मुकेश चौधरी ने ऑनलाइन सोनावॉथए स्टीमवॉथ व जकूजी देखे। इस सामान को जब उसने ऑनलाइन देखा तो उनकी कीमत 20 लाख रुपए थी।मुकेश ने बताया कि उसे उसके मोबाइल पर एक कॉल आई, जिसमें शख्स ने कहा कि वह यह 20 लाख का सामान उसे 10 लाख रुपए में दे दूंगा। जिस पर मुकेश ने सामान लेने के लिए हामी भर दी। मुकेश ने इस सामान के लिए व्यक्ति को ऑनलाइन 8 लाख रुपए की पेमेंट भी कर दी। व्यक्ति ने बताया कि पेमेंट करने के बाद उस व्यक्ति ने फोन उठाना बंद कर दिया।

मुकेश ने बताया कि अब वह व्यक्ति ना तो उसका फोन उठा रहा है और ना ही उसका सामान आया है। जिसके चलते वह पुलिस से मदद मांगने पहुंचा। वहीं पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि होटल कर्मी के साथ 8 लाख की ठगी की शिकायत आई है। 

एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने होटल कर्मी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह शातिरों के झांसे में ना आएं। किसी भी पुख्ता जानकारी के ऑनलाइन सामान ना मंगवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post Today Horoscope 5 july 2023/आज का राशिफल 5 जुलाई 2023:-जानिए कैसा रहने वाला है सभी राशियों के लिए आज का दिन, दैनिक राशिफल…..
Next post कई दिनों से लापता वृद्धा का शव ,जगल में मिला…..
Close