Today Horoscope 24 June 2023 /आज का राशिफल 24 जून 2023: -मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों के लिए राशिफल की दृष्टि से 24 जून 2023, शनिवार का दिन कैसा रहेगा, जानें सभी 12 राशियों का दौनिक राशिफल. …..

Spread the love

मेष

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ सुखद पल व्यतीत करेंगे। अपने परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं की पूर्ति भी आसानी से कर पाएंगे। भौतिक संसाधनों में वृद्धि होगी। आप किसी अनुभवी व्यक्ति सलाह पर चलकर आप अच्छा नाम कमाएंगे। आपको धैर्य से कम लेना होगा। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आज आपको खुशी होगी। आपका किसी नए मकान व वाहन को खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप अपने मन की किसी बात साथ को साझा कर सकते हैं।

वृष 
आज का दिन आपके लिए जनकल्याण के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। सट्टेबाजी में निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है।  यदि आप अपने व्यापार में स्मार्ट नीतियों को अपनाएंगे, तभी वह आपको अच्छा लाभ अवश्य देंगी। यदि आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। किसी नए काम की पहल करना आपको नुकसान देगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाएंगे, तभी वह किसी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। आपकी अपने भाई बहनों से नजदीकियां बढ़ेंगी।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए एक बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। सभी का सहयोग व सम्मान बना रहेगा। कामकाज को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो आपको कोई अच्छा मौका हाथ लग सकता है। परिवार के सदस्यों पर आप भरोसा बनाए रखें। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को आज किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, जिससे उनकी छवि और निखर कर आएगी। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आप कोई काम आज अपने माता-पिता के आशीर्वाद से करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

कर्क –
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी वाणी की मधुरता के कारण आज आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है। आपके घर आप किसी नए मेहमान का आगमन होगा और आप अपने घर आज किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। जल्दबाजी में काम करने के कारण कार्यक्षेत्र में आपसे कोई बड़ी गलती हो सकती है। आपकी उम्मीदों पर आप खरी उतरेगी। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको सूझबूझ दिखानी होगी।

सिंह
आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में जीत दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र के कामों में आप कुछ योजनाएं बनाएंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी नियंत्रण बनाए रखना होगा। अति उत्साहित होकर आप कोई काम ना करें। प्रत्येक मामलों में सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। बड़ों का सहयोग व साथ आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप  किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो, तो अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। आप अपनी आय और व्यय  के लिए एक बजट बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा।

कन्या
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपने महत्वपूर्ण कार्य को समय रहते पूरा करना होगा। आपका कोई परिजन आपके घर दावत पर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी प्रतिभा दिखाकर लोगों को हैरान करेंगे। व्यापार में आप तैयारी से आगे बढ़ेंगे। यदि बिजनेस के काम को लेकर आपको किसी व्यक्ति से सलाह मश्वरे की आवश्यकता हो, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेंगी।

तुला-

 आज  करियर कारोबार के मामले पक्ष में रहेंगे। स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का भाव रखेंगे। महत्वपूर्ण विषयों को गति देंगे। तेजी बनाए रखने का प्रयास करेंगे। सहकर्मियों का सहयोग रहेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव बढ़ेगा।विभिन्न स्त्रोतों से आय बढ़ेगी। प्रबंधन प्रशासन संवार लेगा। लापरवाही से बचेंगे। निजी जीवन खुशहाल रहेगा। स्थायित्व को बल मिलेगा। जीत का भाव रखेंगे। उद्योग वाणिज्य के विषय पक्ष में रहेंगे। किसी की आलोचना से न घबराएं।

वृश्चिक-

 आज काम को गति मिलेगी। उम्मीद से अच्छा काम करेंगे। पेशेवरता पर जोर रखेंगे। आर्थिक सौदेबाज में अपेक्षित सफल होंगे। कारोबारी उन्नति से उत्साहित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकाधिक समय देंगे। क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन करेंगे।बजट पर ध्यान देंगे। योजना बनाकर खर्च करेंगे। कला कौशल बढ़ेगा। संतुलन बनाए रहेंगे। कार्य विस्तार की रूपरेखा बनाएंगे। सत्ता से जुड़े विषयों को गति देंगे। भेंटवार्ता में प्रभावी रहेंगे।

धनु-

किस्मत का साथ मिलेगा। आज कई मामले सुलझेंगे।अड़चन अवरोध समाप्त होंगे। बड़ों का साथ समर्थन पाएंगे। व्यक्तिगत प्रयासों को गति देंगे। नवीन क्षेत्रों में बेहतर करेंगे। प्रभावपूर्ण प्रदर्शन बना रहेगा। व्यापार को गति मिलेगी। सौदे समझौतों में सक्रियता आएगी। दीर्घकालिक योजनाओं को गति देंगे। आस्था और विश्वास बढ़ेंगे। शि़क्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। धार्मिक व मनोरंजक गतिविधियां बढ़ेंगी। तनाव कम होगा।

मकर-

  वाणी व्यवहार में सजग रहें। खानपान में सुधार बना रहेगा। नीति नियमों पर भरोसा रखेंगे। जोखिम भरे मामले टालेंगे। सेहत के प्रति सजग रहेंगे। संतुलन और सामंजस्य से आगे बढ़ेंगे। कामकाज में धैर्य दिखाएंगे। आवश्यक कार्यों की सूची बनाएं। योजनानुसार आगे बढ़ने की सोच रखें। समय साधारण है। सोच विचारकर निर्णय लें। सहजता से आगे बढ़ते रहेंगे। अनुपालन अनुशासन रखेंगे। जिम्मेदारियों को निभाएंगे। परिजनों की सुनें।

कुंभ

आज बड़े और महत्वपूर्ण प्रयास बल पाएंगे। कारोबारी योजनाओं को मूर्तरूप देंगे। व्यवस्था बेहतर बनाएंगे। सबको साथ लेकर चलेंगे। लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएंगे।वार्ताओं में सहज रहेंगे। नेतृत्व क्षमता बल पाएगी। भूमि भवन के मामलों में सक्रियता आएगी। सामंजस्य बनाए रखेंगे। अपनों का विश्वास बनाए रखेंगे। साझेदारी का प्रयास बढ़ेगा। उद्योग व्यापार में प्रभावी रहेंगे। स्थायित्व को बल मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में सुख बना रहेगा। निकटतम लोगों का साथ सहयोग पाएंगे। मित्रगण मददगार होंगे।

मीन

पेशेवर पक्ष बेहतर बना रहेगा। नौकरी एवं सेवा व्यवसाय से जुड़ेंगे। कामकाजी संबंधों पर फोकस बनाए रहेंगे। कार्यक्षेत्र में मेहनत से जगह बनाएंगे। विपक्षियों पर अंकुश बढ़ाएं। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। नीति नियमों पर अमल बढ़ाएंगे।राशिफल तार्किकता से काम लेंगे। प्रबंधन पर ध्यान देंगे। वाणिज्यिक संबंधों को महत्व देंगे। कर्तव्यों के प्रति सजग रहेंगे। बहकावे में न आएं। लोभ प्रलोभन से बचें। लेनदेन पर फोकस बढ़ाएं। उधार से बचें। अनुशासन बढ़ाएं। विनम्रता बनाए रखें। सूझबूझ से काम लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post राज्यपाल ने प्रो-बॉक्सिंग टूर्नामैंट का शुभारम्भ किया….
Next post Shimla:-शिमला के मशहूर प्राइवेट होम्योपैथी डॉक्टर ने फंदा लगाकर जान दी……..
Close