Today Horoscope/आज का राशिफल 23 जून 2023:-इन 5 राशियों पर आज मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, नौकरी-कारोबार में मिल सकती है बड़ी खुशखबरी,जानें अपना राशिफल………  

Spread the love

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

हने वाला है। आप किसी व्यक्ति से कुछ नया सीखेंगे, लोगों के लिए आज आपका रवैया अच्छा रहेगा। किसी दोस्त के साथ चल रही गलतफहमियां आज दूर होंगी और आपको किसी बड़ी परेशानी से छुटकारा मिलेगा। विश्वास और मेहनत से काम को पूरा करने में सफल होंगे। अपनी कोई निजी बात किसी के साथ साझा करने से बचें। कारोबार में आपको अपने सहयोगियों की मदद मिलेगी, लेकिन सतर्क रहें।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन खुशी से भरा रहने वाला है। आपके घर किसी मेहमान के आने से प्रसन्नता बढ़ेगी। गुस्से और क्रोध को नियंत्रण करके मामले को बखूबी संभाल लेंगे। इस राशि के जो लोग किसी फैक्ट्री से जुड़े बिजनेस करते हैं उनको आज ज्यादा लाभ के योग हैं। किसी काम में बड़ो की सलाह मिलेगी जिसका आपको लाभ मिलेगा। इस राशि के जिन लोगों का आज बर्थडे है वह अपने दोस्तों को पार्टी दे सकते हैं।   

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज ऑफिस में बॉस द्वारा दिए गए काम को अपनी पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ करेंगे तो आपका इंक्रीमेंट हो सकता है। अपने व्यस्तता से थोड़ा समय निकालकर अपने परिवार के लिए भी समय निकालेंगे। आपको मानसिक शांति मिलेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से किया गया काम में आपको सफलता मिलेगी। आज के दिन आप दूसरों से अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। कारखानों में काम करने वालों को आज अच्छा लाभ होगा। संभलकर खर्च करें। किसी की चालाकी की वजह से नुकसान हो सकता है।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज समारोह में शामिल होंगे आपकी उपस्थिति को महत्त्व मिलेगा। आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे आप प्रभावित होंगे। अगर आपका पैसा कहीं फंसा है तो उसे हासिल करने के लिए आज अच्छा दिन है।  इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई में विशेष ध्यान देंगे। आपकी सफलता के योग बन रहे हैं। स्पोर्ट्स से जुड़े लोग अपने कोच से कुछ नया सीखेंगे और अपना अच्छा परफॉरमेंस देंगे। व्यापार कर रहे कारोबारियों को आज अच्छा फायदा मिलेगा। 

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है।  किसी भी अनजान व्यक्ति पर ज्यादा विश्वास न करें, आपको नुकसान हो सकता है।  घर के बड़े-बुजुर्गों का ख़ास ख्याल रखने की जरूरत है।आपके व्यवहार को काफी पसंद किया जाएगा। आपको अपने खर्च पर कंट्रोल रखना होगा । परिवार के साथ आज कोई मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। नेत्रों से जुड़ी समस्या को लेकर लापरवाही न करें। 

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज परिवार के लगों से प्रॉपर्टी संबंधी कोई बात करेंगे और फाइनेंस सम्बंधित कुछ योजनाएं बनेगी। आप परिवार को जोड़कर रखने की भूमिका निभाएंगे। आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। आप बेवजह के वाद-विवाद से दूर रहेंगे। आपका किसी इंटरव्यू में सिलेक्शन होगा अच्छी जॉब मिलेगी। आपके अच्छे विचार से आपकी अलग पहचान बनेगी।  अनजान लोगों से सतर्क और सावधान रहें।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज आपको कोई उपलब्धि हासिल होगी। आपके सहयोगी और मित्रों का साथ मिलने से आज आपके व्यापार में चल रही परेशानियां दूर हो जाएगी। जिम्मेदारियों को आप बखूबी पूरा करेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। पढ़ाई में मन लगेगा। ऑफिस में वर्कलोड ज्यादा होगा। आप अपने दोस्तों के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनाएंगे। शिक्षकों को सम्मानित किया जा सकता है।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज आपका कोई रुका काम पूरा होगा। मानसिक शांति मिलेगी। यात्रा करने के दौरान सावधान रहें। आप काम करने के नए तरीकों पर विचार करेंगे।  कार्यस्थल पर आपके काम से प्रभावित लोगों के लिए प्रेरणा बन जाएंगे।  लोगों की मदद करने की इच्छा मन में जागेगी। कारोबारी योजनाएं सफल होंगी।  आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। आपको आज किसी मित्र से धन का लाभ होगा। बैंक बैलेंस मजबूत होगा। दंपत्तियों के बीच में चल रही अनबन खत्म हो जाएगी, रिश्ता मज़बूत बनेगा।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज आपकी आर्थिक स्थित मजबूत बनी रहेगी। आप सामान की खरीददारी करने मार्केट जा सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों का समय ठीक रहेगा। परिश्रम के अच्छे परिणाम हासिल होंगे। शाम को किसी मित्र की बर्थडे पार्टी में जाएंगे जहां आपके अन्य दोस्त भी होंगे। आज किसी काम को लेकर थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है। शत्रु पक्ष आपकी योजनाओं से प्रभावित होंगे।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आज का दिन अच्छा रहने वाला है।  आपकी कठिन परिस्थितियों में आपका परिवार आपकी ढाल बनकर सामने रहेगा, इससे आपको साहस मिलेगा।नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज नौकरी पाने के नए अवसर मिलेंगे। गलतफहमियां आज ख़त्म होंगी, रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। किस्मत का साथ मिलने में परेशानी आ सकती है, इसलिए मेहनत से काम करें। किस्मत के सहारे न बैठें। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिलेगा।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन मंगलकारक रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित भी होगा। दूसरों की राय लेने से बचें। बेहतर यही होगा की किसी अपनों की काम में मदद लें तो काम आसानी से सफल होंगे। आपकी मेहनत आपके जीवन में कामयाबी के रंग भर देंगे। धार्मिक आयोजन में जाने से मानसिक रूप शांति मिलेगी। परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा। सकारात्मक सोच रखें।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। कारोबारियों के लिए  आज लाभ का दिन है। आपको कुछ सम्मानित लोगों का प्यार मिलेगा। जीवन में चल रही उलझनों से आज छुटकारा मिलेगा। किसी से बहस हो सकती है। ऊर्जा के साथ आप काम करेंगे। कोई भी कार्य करने से पहले अपने अनुभवी लोगों से सलाह जरूर ले लें जिससे आपको काम करने में आसानी हो।  सोशल मीडिया पर फेमस लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है। करीबी रिश्तेदार से मिलने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post डिजिटल प्रौद्योगिकी और गवर्नेंस के नाम से जाना जाएगा आईटी विभाग….
Next post हिमाचल /जिला चम्बा के सचु नाले मैं गिरी जिप्सी ,एक की मौत दो लापता……
Close