Today Horoscope/आज का राशिफल 21 जून 2023: -इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, धन लाभ के प्रबल योग, क्या आपकी भी राशि है इसमें शामिल………

Spread the love

मेष राशि:

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। परिवार के सदस्य आपकी जरूरतों को अधिक महत्व देंगे। मित्र परिचितों से प्रेमपूर्ण व्यवहार करेंगे। आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा क्योंकि आज अचानक शारीरिक कष्ट होने की आशंका है। दिन के आरंभ में आप पूर्व निर्धारित व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे, उसके बाद अधिकांश समय मंदी में बीतेगा, शाम को व्यवसाय फिर गति पकड़ेगा। व्यापार विस्तार की योजना बनेगी, इसके लिए पर्याप्त धन का संचय आसानी से होगा।

वृषभ राशि:

वृषभ राशि वाले जातक आज खुद को दूसरों से श्रेष्ठ बनाने के लिए तत्पर रहेंगे। इसमें आप कुछ हद तक सफल भी होंगे, लेकिन सामाजिक क्षेत्र में आपकी गलत छवि भी बन सकती है। अहंकार की भावना के कारण लोग आपकी मदद करने से कतराएंगे, जिससे कई महत्वपूर्ण कार्य अधूरे रहने की आशंका है। व्यावसायिक क्षेत्र में कुछ नए प्रयोग होंगे, लेकिन आज पुरानी योजनाओं से लाभ सीमित रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की जिद आपको कुछ समय के लिए परेशानी में डालेगी, जिसे पूरा करने के बाद ही घर का माहौल शांत होगा।

मिथुन राशि:

मिथुन राशि वालों को आज का दिन विपरीत फलदायी होने के कारण हर काम विवेक से करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक वातावरण आज लगभग अशांत रहेगा। ज्यादा बोलने से बचें, आज किसी से कहासुनी हो सकती है। घरेलू कलह के कारण दिन भर मन अशांत रहेगा, इसका परिणाम कार्यक्षेत्र में भी देखने को मिलेगा। किसी भी कार्य के प्रति उत्साह नहीं रहेगा। खर्चों को पूरा करने के लिए किसी से उधार लेना पड़ सकता है। सेहत भी नरम रहेगी। धैर्य और मौन शांति बनाने में सहायक होंगे।

कर्क राशि:

कर्क राशि वाले आज आर्थिक मामलों से संतुष्ट रहेंगे। व्यापारी वर्ग किसी बड़ी योजना या अनुबंध पर काम करेगा, उसका लाभ भी जल्द ही मिलने लगेगा। एक साथ कई स्रोतों से पैसा आ सकता है, इसके लिए आपको अपनी सामाजिक व्यावहारिकता बढ़ानी होगी। पिछले कुछ समय से चली आ रही आर्थिक उलझन में कमी आएगी, जमा धन में वृद्धि होगी और आप भविष्य के लिए बचत भी कर पाएंगे। दांपत्य जीवन में भी सामंजस्य बना रह सकता है। घर वाले आज आपसे कुछ उम्मीद रखेंगे, लेकिन थोड़ी देरी से पूरी जरूर करेंगे।

सिंह राशि:

सिंह राशि वाले आज का दिन शांतिपूर्वक व्यतीत करेंगे। दिन की शुरुआत में किसी काम को करने की जल्दी रहेगी लेकिन उसके बाद आप लगभग सभी काम आराम से कर लेंगे। बच्चों के किसी भी काम को लेकर भागदौड़ के मूड में रहेंगे। जो आसानी से मिल जाएगा, उसी में संतोष कर लेंगे। व्यापार में निवेश करेंगे, लेकिन इसका लाभ जल्द नहीं मिलेगा, निश्चित रूप से निकट भविष्य में धन दोगुना होगा। घर का वातावरण प्रसन्नता का अनुभव कराएगा, परिवार के सदस्यों के साथ हास-परिहास में समय व्यतीत होगा। रिश्तेदार उनकी मनोकामना पूरी करेंगे।

कन्या राशि:

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा और मनोरंजन के विचार आज आपके मन में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कार्य अधिक होने से दिनचर्या बिगड़ सकती है, लेकिन बीच-बीच में आर्थिक लाभ आने के कारण खानपान पर ध्यान नहीं रहेगा। सरकारी कार्यों में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे, इसके अलावा घरेलू कार्यों में भी आपको सहयोग की आवश्यकता होगी, जिससे कुछ समय के लिए परेशानी होगी। सार्वजनिक क्षेत्र में नए लाभकारी संबंध बनाना आसान हो सकता है। आपके व्यक्तित्व से हर कोई आसानी से आकर्षित हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन प्रेम से भरपूर रहेगा।

तुला राशि: 

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन प्रतिकूल रहेगा। घर और कार्यक्षेत्र में सहयोग की कमी रहेगी। व्यापार में प्रतिस्पर्धा अधिक होने के कारण मेहनत भी करनी पड़ेगी, फिर भी लाभ के स्थान पर किसी गलती के कारण हानि उठानी पड़ सकती है। लाभ पाने के लिए आज आपको अपने व्यवहार में नरमी बरतनी होगी। आवश्यक कार्यों को आज के लिए टाल देना ही बेहतर होगा। उधारी का व्यवहार बढ़ने से आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। शाम को थोड़े धन लाभ के कारण जरूरी खर्चे निकाल लेंगे।

वृश्चिक राशि: 

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सुख और भाग्य में वृद्धि करेगा। आज आप नए संबंध बनाने के साथ-साथ पुराने संबंधों को जोड़े रखने में व्यस्त और सफल रहेंगे। घरेलू सुख के साधनों में खर्च करेंगे। आज आपकी मानसिकता दूसरों से बेहतर दिखने की होगी, जिससे कुछ लोग आपसे ईर्ष्या भी कर सकते हैं, लेकिन इससे आपके व्यक्तित्व या दिनचर्या पर कोई असर नहीं पड़ेगा। कार्यस्थल पर व्यवस्था बनाए रखने से निर्धारित से अधिक आमदनी होगी। परोपकार के साथ-साथ आपसी व्यवहारिकता में आदान-प्रदान होगा। दांपत्य जीवन में थोड़ी कहासुनी के बाद भी प्रसन्नता की अनुभूति होगी।

धनु राशि:

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन ज्यादातर कामों में शुभ फल देगा लेकिन किसी गुप्त चिंता के कारण बेचैन भी रहेंगे। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा और व्यापार में पारिवारिक प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। बाहरी लोग दूसरों की अपेक्षा आपके साथ व्यवहार करना अधिक पसंद करेंगे, इसका मुख्य कारण आज आपका आकर्षक व्यक्तित्व होगा। नौकरीपेशा लोग प्रमोशन या अतिरिक्त आय की उम्मीद कर रहे होंगे, जिसमें वे कुछ हद तक सफल भी होंगे। किसी का पुराना कर्ज चुकाने से राहत मिलेगी। गृहस्थ की जरूरतों को समय पर पूरा करने से शांति बनी रहेगी।

मकर राशि:

मकर राशि वाले आज सुबह से ही ऊर्जावान महसूस करेंगे और एक-एक करके अधूरे कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। जरूरी कामों में लापरवाही या टालमटोल करने से आर्थिक हानि के साथ-साथ संबंधों में खटास आ सकती है। धार्मिक भावना और परोपकारी स्वभाव होते हुए भी स्वार्थ की भावना मन से नहीं हटेगी। आज के दिन आप अपना काम बनाने में बहुत प्यारे हो जाएंगे, इसके विपरीत आप दूसरों के काम करने में उदासीनता दिखाएंगे। धार्मिक स्थलों की यात्रा पर खर्च होगा। कारोबारियों के लिए अचानक लाभ होने की संभावना है। परिवार में कुछ कड़वे अनुभव हो सकते हैं लेकिन स्थिति जल्द सामान्य हो जाएगी।

कुंभ राशि: 

कुंभ राशि वालों के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक नहीं है। कार्यक्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता के कारण जानकर भी आप अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करेंगे, जल्द ही इसका विपरीत परिणाम देखने को मिलेगा। शारीरिक कमजोरी रहेगी फिर भी मजबूरी में काम करना पड़ सकता है। आर्थिक या अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में किसी की मदद अवश्य लें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। परिवार व अन्य लोग आपकी परवाह कम करेंगे केवल स्वार्थ सिद्धि के लिए व्यवहार करेंगे, जिससे मन उदास हो सकता है। पारिवारिक माहौल में अचानक गर्मी आ सकती है।

मीन राशि: 

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। कार्य व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे, सहकर्मी बिना बोले सहयोग करने को तैयार रहेंगे। जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें। शेयर सट्टा आदि से धन कोष में वृद्धि होगी। व्यापारिक यात्राएं अंतिम समय में टल सकती हैं। मनचाही चीजों पर आसानी से खर्च कर पाएंगे। घर में सुख-सुविधा के साधन बढ़ेंगे, परिजन भी आज आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ में समय और पैसा खर्च करेंगे, लेकिन इसका सार्थक परिणाम भी मिलेगा। शाम को अचानक लाभ मिलने से रोमांचित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं…
Next post राज्यपाल ने बंगाली लोगों के साथ मनाया पश्चिम बंगाल का स्थापना दिवस….
Close