Horoscope Today/आज का राशिफल:- आज शनिवार के राशिफल के अनुसार 17 जून 2023: अमावस्या पर मेष, वृषभ, मिथुन संभलकर रहें, कर्क को प्रमोशन मिलेगा, सिंह, कन्या को लाभ होगा …….

Spread the love

मेष राशिफल 17 जून 2023

आज कार्य के क्षेत्र में समझौतापूर्ण व्यवहार करेंगे। किसी से वैचारिक संघर्ष टाल सकेंगे। वाणी पर नियंत्रण नहीं होने दिक्कत होगी। वाद-विवाद या झगड़ा होने की आशंका रहेगी, सतर्क रहें। मित्रों से लाभ होगा। नकारात्मक विचार आएंगे। किसी काम में ज्यादा धन खर्च होगा। खान-पान को नियंत्रित रखना पड़ेगा।

वृषभ राशिफल 17 जून 2023

आज संभलकर रहें। जोखिम वाले कार्य आप सावधानीपूर्वक काम करेंगे। किसी मित्र के साथ पार्टी आयोजन कर सकेंगे। अपने कौशल को निखार सकेंगे। वस्त्र, आभूषण, सौंदर्य प्रसाधन और मनोरंजन को लेकर खर्च होगा। आमदनी स्थिर रहेगी। सुख-शांति बनी रहेगी। दांपत्य जीवन का तनाव कम होगा।

मिथुन राशिफल 17 जून 2023

आज किसी के साथ बहस हो सकती है। तनाव पैदा कर सकते हैं। सगे- संबंधियों के साथ खूब संभलकर रहना पड़ेगा। बीमारी या दुर्घटना की आशंका है। यात्रा करते समय सावधानी बरतें। आपके सम्मान को हानि पहुंचाने का प्रयास किया जा सकता है। गैरजरूरी खर्च बढ़ेगा। मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। अपना दिमाग शांत रखें।

कर्क राशिफल 17 जून 2023

कारोबार से जुड़े नए कार्य की शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा है। कारोबार में लाभ, नौकरी में पदोन्नति और आमदनी के स्रोत बढ़ने से प्रसन्न रहेंगे।आत्मसंतोष रहेगा। किसी करीबी से शुभ समाचार मिलेगा। मांगलिक कार्य होंगे। यात्रा तथा वैवाहिक योग हैं। दंपत्तियों के साथ अच्छी घटना होगी।पारिवारिक लोगों की मदद करेंगे।

सिंह राशिफल 17 जून 2023

जॉब के क्षेत्र में लाभ होगा। आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके कार्यक्षेत्र में आप प्रभुत्व और प्रभाव जमाएंगे। आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल से आपका काम आसानी से पूरा होगा। भद्र पुरुषों से मुलाकात होगी। प्रमोशन की संभावना रहेगी।बुजुर्गों की सलाह से लाभ होगा। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। किसी मित्र के साथ समय व्यतीत करेंगे।

कन्या राशिफल 17 जून 2023

आज का दिन शांति से गुजारेंगे। धर्म ग्रंथों का अध्ययन करेंगे। तीर्थ स्थान की यात्रा के संयोग बनेंगे। विदेश गमन के लिए अवसर निर्मित होंगे। मित्रों से लाभ होगा। ऑफिस में अधिकारियों से वाद-विवाद ना करें। कारोबार में आर्थिक लाभ होगा।शारीरिक रूप  स्वस्थ रहेंगे। बुजुर्गों का ख्याल रखें। सगे संबंधियों का आगमन हो सकता है।

तुला राशि 17 जून 2023

तुला राशि वालों का भाग्य साथ देगा। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपकी कीर्ति चारों ओर फैलेगी और आपकी वाक्पटुता आज आपको विशेष सम्मान दिलाएगी। आपके मित्रों की संख्या में भी वृद्धि होगी, इसके लिए आपको कुछ भागदौड़ करनी पड़ेगी। आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है, इसलिए सावधान रहें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में आज आय के नए स्रोत बनेंगे। विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग बन रहे हैं। यदि आज यात्रा की स्थिति बनती है तो सुखद और लाभकारी रहेगी।

वृश्चिक राशि 17 जून 2023

वृश्चिक राशि वालों का दिन आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने वाला रहेगा। आपका पैसा लंबे समय से कहीं अटका हुआ था तो वह आज आपको अपने भाइयों की मदद से मिल सकता है। व्यापार में कुछ नए सौदे पूरे होंगे। आज शाम के समय अपनों से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। रात को आप घूमने जा सकते हैं और मौज-मस्ती कर सकते हैं। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि  17 जून 2023

धनु राशि के लोगों का दिन सामान्य रहेगा। आज आप अपने घरेलू सामान और रोजमर्रा की जरूरतों पर कुछ पैसा खर्च कर सकते हैं, लेकिन आपको यह अपनी आमदनी और खर्च दोनों को ध्यान में रखकर करना होगा, नहीं तो आने वाले समय में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आज आपको किसी व्यक्ति से पैसों का लेनदेन करना पड़े तो संभलकर करें क्योंकि आपका पैसा फंस सकता है। नौकरीपेशा जातकों को आज संभलकर रहना होगा क्योंकि शत्रु आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं, इसलिए सावधान रहें।

मकर राशि 17 जून 2023

मकर राशि वाले अपने व्यापार की प्रगति को देखकर प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। शाम के समय आप परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपको वाहनों के प्रयोग में सावधानी बरतनी होगी क्योंकि वाहन खराब होने से आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। अगर आज आप किसी व्यवस्था को बदलने की योजना बना रहे हैं तो इसमें आपको बेहतरीन सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता एवं पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी।

कुंभ राशि 17 जून 2023

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन परेशानियों वाला हो सकता है। कुछ शारीरिक कष्ट आपके जीवनसाथी को परेशान कर सकते हैं, ऐसे में आपको भागदौड़ और अधिक खर्च करना होगा। यदि आज आप कोई संपत्ति खरीदने या बेचने की योजना बना रहे हैं तो उसके सभी वैज्ञानिक पहलुओं को गंभीरता से जांच लें, अन्यथा भविष्य में आपके साथ धोखा हो सकता है। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। भाइयों की सलाह से आज आपके कुछ अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

मीन राशि 17 जून 2023

मीन राशि वालों का वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। माता-पिता की सेवा करने से आपको बड़ी सफलता मिलेगी। व्यापार के सिलसिले में आज आप दूर-दूर की यात्रा पर भी जा सकते हैं, जिससे आपके व्यवसाय को बड़ा लाभ मिलेगा और आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आज छात्रों को मानसिक और बौद्धिक बोझ से मुक्ति मिलती दिख रही है। आज शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ घूमने में बिताएंगे, जिसमें आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना भी मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सेमीकंडक्टर उद्योग की स्थापना से प्रदेश के आईटी क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा: मुख्यमंत्री…..
Next post राज्यपाल ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की…..
Close