Advertisement Section
Header AD Image

रसोई गैस सिलेंडर महंगा हिमाचल महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Spread the love

शिमला। घरेलू रसोई गैस के दामों में हुईं वृद्धि को लेकर हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश महिला कांग्रेस ने शुक्रवार को शिमला में बीजेपी मुख्यालय के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया और रसोई गैस के दामों में की गई वृद्धि को वापिस लेने की मांग की। महिला कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पिछले आठ साल में महंगाई बढ़ी है और रसोई गैस के दाम 1200 पार कर गए हैं, जिससे गृहणियों को रसोई चलाना मुश्किल हो गया है। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि 2014 में 400 रुपए का सिलेंडर आता था तब बीजेपी इसको मंहगा बताती थीं और आज सिलेंडर के दाम 1200 पहुंचने पर बीजेपी की महिला नेत्रियां चुप हैं। खाद्य पदार्थों की कीमतें भी आसमान छू रही हैं। आम आदमी का जीवन यापन महंगाई के कारण मुश्किल हो गया है। केंद्र सरकार अदानी और अंबानी के लोन माफ कर रही है और गरीब पर महंगाई की मार डाल रही है। कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार की मनमानियों के खिलाफ़ सड़कों पर है। उन्होंने मांग की है कि केंद्र सरकार जल्द बढ़ी हुई रसोई गैस की कीमतें वापस ले अन्यथा महिला कांग्रेस को अपना आंदोलन और उग्र करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post बद्दी में भीषण बस हादसा 8 की गई जान
Next post सुखविंदर सिंह सुक्खू कैबिनेट की बैठक 6 मार्च
Close