दिल्ली में प्रियंका गांधी ने नहीं दिया मिलने का समय

Spread the love

दिल्ली में प्रियंका गांधी ने नहीं दिया मिलने का समय
हिमाचल कांग्रेस नेताओं में  मुख्यमंत्री  कुर्सी के लिए मची होड़

शिमला। (विमल शर्मा)

हिमाचल में कांग्रेसी नेताओं की बेचैनी का आलम यह है कि ना तो दिल्ली जाए बन रहा है ना नाही शिमला बैठे बैठा जा रहा है कुर्सी पाने की चाह मैं आपसी गुटबाजी और दिल्ली में आला नेताओं से मुलाकात की होड़ सी लग गई है जैसे ही कोई एक बड़ा नेता दिल्ली मिलकर आता है उसके तुरंत बाद शिमला से दूसरे नेता दिल्ली कूच कर जाते हैं दिल्ली में आला नेता भी इस बेचैनी से परेशान हो गए हैं बहरहाल जो भी है कुर्सी का खेल तो कुछ ऐसा ही है  पिछले दो से तीन दिन में कई कांग्रेस नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं। हालांकि इन नेताओं की इस मारामारी से पार्टी हाईकमान खुश नहीं है। यही वजह है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दिल्ली पहुंचे हिमाचल के किसी भी नेता को मिलने का समय तक नहीं दिया है। नतीजा. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मिलने के बाद ये नेता अब वापस लौटने लगे हैं।

बता दें कि हिमाचल में कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह अलावा सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री, ठाकुर कौल सिंह, आशा कुमारी, रामलाल ठाकुर और कर्नल धनीराम शांडिल इस समय दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं। राम लाल ठाकुर मंगलवार को दिल्ली पहुंचे हुए हैं। वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर काफी समय से दिल्ली में ही डटे हुए हैं।सूत्रों की मानें तो मुकेश अग्निहोत्री भी खड़गे से मिले। कौल सिंह ठाकुर और धनीराम शांडिल भी एक कार्यक्रम के दौरान खड़गे से मिले। लगभग सभी नेताओं ने खड़गे से मुलाकात की है। इसके बाद यह नेता प्रियंका गांधी से मिलना चाह रहे थे। लेकिन प्रियंका गांधी ने किसी को भी मिलने का समय नहीं दिया है। हिमाचल में यदि कांग्रेस को बहुमत मिलता है तो राज्य का सीएम कौन होगा,

हिमाचल में यदि कांग्रेस को बहुमत मिलता है तो राज्य का सीएम कौन होगा, यह निर्णय पार्टी हाईकमान ही तय करेगा। यही कारण है कि हिमाचल के सभी बड़े नेताओं ने दिल्ली में डेरा डाला हुआ है। यह सभी नेता राष्ट्रीय नेतृत्व से मिलकर अपना.अपना पक्ष रख रहे हैं। हिमाचल में सीएम के चेहरे तय करने में प्रियंका गांधी भी भूमिका भी काफी अहम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कोटशेरा कॉलेज में अंगदान के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Next post भगवान श्री सत्य साईं काजन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया
Close