काजा में सीएम जयराम ने किया नेशनल आइस हॉकी प्रतियोगिता का आगाज, कंपकंपाती ठंड में बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

काजा। नौवीं राष्ट्रीय आइस हॉकी प्रतियोगिता का आगाज काजा में हो गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सीएम जयराम ठाकुर ने किया। इस दौरान जनसभा संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल के इतिहास में जनवरी महीने में काजा आने वाला पहला सीएम बना हूं। उन्होंने काजा स्कूल की लड़कियों को कार्यक्रम प्रस्तुत करने पर 30 हजार की राशि देने की घोषणा की। इससे पहले काजा पहुंचने पर तकनीकी शिक्षा मंत्री डाक्टर रामलाल मार्कंडेय ने सीएम का पारंपरिक स्वागत किया और प्रतियोगिता की शोभा बढ़ाने पर सीएम का आभार जताया।840 करोड़ में डबललेन होगा ग्रांफू काजा समदो मार्गसीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि चीन सीमा पर तैनात भारतीय सेना को और सशक्त बनाने के लिए सीमा सड़क संगठन 260 किलोमीटर लंबे ग्रांफू काजा समदो मार्ग को 840 करोड़ से डबललेन बनाने जा रहा है। इसके लिए केंद्र सरकार से धन स्वीकृत हो गया है और बीआरओ ने टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा सीमावर्ती क्षेत्रों को मजबूत करने में केंद्र सरकार बेहतर प्रयास कर रही है। उन्होंने ग्रांफू काजा समदो सड़क को 840 करोड़ धन स्वीकृत करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया।सीएम ने कहा इस समय मनाली से काजा पहुंचने में 12 घंटे का समय लगता है, लेकिन सड़क के डबललेन बन जाने से मात्र आठ घंटे के भीतर मनाली से काजा पहुंच सकेंगे। इससे भारतीय सेना को चीन सीमा के साथ सटे समदो बार्डर तक पहुंचना आसान हो जाएगा।